तेज रफ्तार टैंपो बिजली के पोल से टकराया, दुकानदार की बाल-बाल बची जान

Edited By Vijay, Updated: 03 Dec, 2021 11:32 PM

tempo collide from electric pole

ग्राम पंचायत धलोट के तहत कोरा-रोड़ा में एक टैंपो बिजली के पोल से जा टकराया, जिससे पोल व बिजली की तारें टूटकर टैंपो पर जा गिरीं। जानकारी के अनुसार कोहली से गुलेला की ओर तेज गति से आ रहा टैंप (एचपी 67-2535) अनियंत्रित होकर सुभाष बैग हाऊस के बाहर बिजली...

हमीरपुर (अनिरुद्ध): ग्राम पंचायत धलोट के तहत कोरा-रोड़ा में एक टैंपो बिजली के पोल से जा टकराया, जिससे पोल व बिजली की तारें टूटकर टैंपो पर जा गिरीं। जानकारी के अनुसार कोहली से गुलेला की ओर तेज गति से आ रहा टैंप (एचपी 67-2535) अनियंत्रित होकर सुभाष बैग हाऊस के बाहर बिजली के खंभे से जा टकराया व बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। बताते चलें कि दुकानदार राजेश कुमार टहलने के लिए दुकान से जैसे ही बाहर निकले तो अचानक तेज रफ्तार से टैंपो को आते देख पीछे की ओर छलांग लगा दी और टैंपो ट्राले की चपेट में आने से बच गए।

नशे में धुत्त था टैंपो का चालक

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टैंपों का चालक नशे में धुत्त था। टक्कर होने के बाद ड्राइवर व उसका साथी मौके से फरार हो गए। उधर, कोरा रोड़ा में रातभर अंधेरा पसरा रहा। विद्युत विभाग के सहायक अभियंता ठाकुर ने बताया कि मामले की एफआईआर दर्ज नहीं हुई है। टैंपो के मालिक से विभाग की सहमति बन गई है। लगभग 35 से 40,000 रुपए का नुक्सान आंका जा रहा है।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!