किराए के कमरे में मृत मिला अध्यापक, ये बताई जा रही मौत की वजह

Edited By Vijay, Updated: 02 Jul, 2020 08:37 PM

teacher found dead in rented room

कुल्लू जिला मुख्यालय से सटे न्यूली में एक व्यक्ति अपने किराए के कमरे में मृत पाया गया। पुलिस ने सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार मृत पाया गया व्यक्ति शिक्षक है।

कुल्लू/बंजार (शम्भू प्रकाश): कुल्लू जिला मुख्यालय से सटे न्यूली में एक व्यक्ति अपने किराए के कमरे में मृत पाया गया। पुलिस ने सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार मृत पाया गया व्यक्ति शिक्षक है। प्रथम दृष्टया यह लग रहा है कि इसकी मृत्यु दिल का दौरा पडऩे से हुई है। पुलिस को अभी पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। मृतक की पहचान 53 वर्षीय हरि निवासी उदयपुर लाहौल-स्पीति के रूप में हुई है।

मंगलौर खड्ड में मिला व्यक्ति का शव

उधर, उपमंडल बंजार की मंगलौर पंचायत से गुजरने वाली खड्ड में एक व्यक्ति का शव मिला है। मृतक की पहचान 50 वर्षीय देवेंद्र कुमार पुत्र भाग सिंह गांव जौल, डाकघर मंगलौर के रूप में हुई। उक्त व्यक्ति का पानी में गिरने का कोई पता नहीं चला है। पुलिस ने शव को सिविल अस्पताल बंजार में पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। डीएसपी बिन्नी मिन्हास ने बताया कि धारा 174 के तहत मामला दर्ज किया गया और छानबीन जारी है। कुल्लू के एसपी गौरव सिंह ने कहा कि दोनों घटनाओं को लेकर मामले दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी गई है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!