Una: टाहलीवाल में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में खूनी झड़प, एक गिरफ्तार

Edited By Kuldeep, Updated: 11 Oct, 2026 10:51 PM

tahliwal land dispute bloody clash

टाहलीवाल बाजार में सुधीर ढाबा के पास जमीनी विवाद के चलते दो पक्षों में मारपीट का मामला सामने आया है। इस झड़प में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, वहीं पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

टाहलीवाल (गौतम): टाहलीवाल बाजार में सुधीर ढाबा के पास जमीनी विवाद के चलते दो पक्षों में मारपीट का मामला सामने आया है। इस झड़प में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, वहीं पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार टाहलीवाल केे वार्ड नं. 5 निवासी पुनीत कुमार पुत्र गुरनाम सिंह ने पुलिस को शिकायत दी कि सुधीर ढाबा के पास जमीन को लेकर चल रहे पुराने विवाद के चलते दूसरे पक्ष के लोगों ने उस पर और उसके पिता पर हमला कर दिया।

शिकायत के आधार पर टाहलीवाल पुलिस ने वार्ड नं. 5 निवासी 9 लोगों के खिलाफ मारपीट और जानलेवा हमला करने के आरोप में मामला दर्ज किया है। दूसरी तरफ ओमकार सिंह निवासी वार्ड नंबर 5 नंगलकलां ने पुलिस को शिकायत दी कि जमीनी विवाद के चलते गुरनाम सिंह व अन्य लोगों ने उस पर हमला कर दिया। आरोप है कि गुरनाम सिंह ने चाकू से उसके पेट और बाजू पर वार करके उसे घायल कर दिया।

पुलिस ने मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है जबकि दो घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। मामले की सूचना मिलते ही टाहलीवाल पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घटनास्थल का निरीक्षण किया और जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। एसपी ऊना सचिन हिरेमठ ने मामले की पुष्टि की है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!