1 नवम्बर को लगेगा Power Cut, मंडी के इन इलाकों में 7 घंटे बाधित रहेगी विद्युत आपूर्ति

Edited By Vijay, Updated: 30 Oct, 2026 07:55 PM

power cut in mandi

शीतकालीन मौसम और दीपावली पर्व के दृष्टिगत विद्युत तंत्र को दुरुस्त रखने की कवायद के तहत 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र समखेतर में 1 नवम्बर को आवश्यक मुरम्मत एवं रखरखाव कार्य किया जाएगा।

मंडी (रजनीश): शीतकालीन मौसम और दीपावली पर्व के दृष्टिगत विद्युत तंत्र को दुरुस्त रखने की कवायद के तहत 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र समखेतर में 1 नवम्बर को आवश्यक मुरम्मत एवं रखरखाव कार्य किया जाएगा। इस दौरान उपकेंद्र के अधीन आने वाले क्षेत्रों में प्रातः 10 बजे से सायं 5 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी विद्युत उपमंडल मंडी-1 के सहायक अधिशासी अभियंता नरेश ठाकुर ने दी है।

ये क्षेत्र रहेंगे प्रभावित
33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र समखेतर के तहत आने वाले जिन क्षेत्रों में आपूर्ति बंद रहेगी, उनमें लोअर एवं अप्पर समखेतर, गोल पौड़ी, बालक रूपी, खत्री सभा, मोती बाजार, अस्पताल रोड, जोनल अस्पताल, गणपति रोड, पैलेस कॉलोनी, सैण मोहल्ला, सैण मट्ट, कोषागार कार्यालय, कल्याण कार्यालय, तुंगल कॉलोनी, टाऊन हॉल, यूपी कॉलोनी, नैशनल स्ट्रीट, जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान, सुहड़ा मोहल्ला, रवि नगर, नर्सिंग छात्रावास, महाजन बाजार, उपायुक्त कार्यालय, पुलिस अधीक्षक कार्यालय, जिला न्यायालय परिसर, सेरी बाजार, चौबाटा बाजार, इंदिरा मार्कीट, डाकघर मार्ग, भूतनाथ बाजार, दरम्याना मोहल्ला, भगवाहन मोहल्ला, चंद्रलोक गली, बंगला मोहल्ला, जिमखाना, सरदार पटेल विश्वविद्यालय, पुलिस थाना पड्डल, रामनगर, पुलघराट, अप्पर एवं लोअर मंगवाईं, तहसील कार्यालय, विश्वकर्मा मंदिर, अप्पर एवं लोअर सन्यारड़, थनेहड़ा मोहल्ला, महामृत्युंजय मंदिर, जेल रोड, त्वाम्बड़ा, पंजेहटी, लोक निर्माण विभाग मुख्य अभियंता कार्यालय एवं कॉलोनी, टारना रोड, टारना हिल, परिधि गृह, जल शक्ति विभाग परियोजना टारना, अमर विहार, परमार कॉलोनी, हाऊसिंग बोर्ड कॉलोनी तथा इनके आसपास के क्षेत्र शामिल हैं।

खराब मौसम में अगले दिन भी हो सकता है कार्य, उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील
सहायक अधिशासी अभियंता ने स्पष्ट किया कि यदि मौसम खराब रहता है अथवा बारिश की स्थिति बनती है, तो मुरम्मत एवं रखरखाव का कार्य अगले दिन भी किया जा सकता है। ऐसी स्थिति में आपूर्ति बाधित रहने की अवधि आगे बढ़ सकती है। उन्होंने प्रभावित क्षेत्रों के समस्त विद्युत उपभोक्ताओं से अनुरोध किया है कि वे आपूर्ति बाधित रहने के दृष्टिगत अपनी आवश्यक व्यवस्थाएं एवं तैयारियां पहले से सुनिश्चित कर लें तथा मुरम्मत कार्य के सुचारू निष्पादन में विभाग को अपना सहयोग प्रदान करें।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!