Mandi: रहस्यमयी परिस्थितियों में 2 लड़कियों की उपचार के दौरान एम्स बिलासपुर में मौत

Edited By Kuldeep, Updated: 04 Jun, 2026 07:09 PM

sundernagar bilaspur girls death

सुंदरनगर उपमंडल की 2 पंचायतों में 2 लड़कियों की रहस्यमयी परिस्थितियों में मौत हो गई। दोनों की तबीयत घर पर अचानक बिगड़ गई थी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया।

सुंदरनगर (सोढी): सुंदरनगर उपमंडल की 2 पंचायतों में 2 लड़कियों की रहस्यमयी परिस्थितियों में मौत हो गई। दोनों की तबीयत घर पर अचानक बिगड़ गई थी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। गंभीर हालत के चलते चिकित्सकों ने दोनों को एम्स बिलासपुर रैफर किया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। पहले मामले में ग्राम पंचायत चमुखा के पटियाला गांव की 15 वर्षीय नाबालिग लड़की की अचानक तबीयत खराब हो गई। इसके बाद परिजन उसे सिविल अस्पताल सुंदरनगर ले गए, जहां से उसे एम्स बिलासपुर रैफर कर दिया। बुधवार शाम एम्स में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

दूसरे मामले में ग्राम पंचायत चनोल के चनोल गांव की 23 वर्षीय युवती की भी घर पर अचानक तबीयत बिगड़ गई। परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां से उसे भी एम्स बिलासपुर भेज दिया। बुधवार देर रात उपचार के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया। डीएसपी भारत भूषण ने बताया कि दोनों लड़कियों का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिए हैं। मौत के कारणों का पता लगाने के लिए दोनों मामलों में बिसरा सैंपल सुरक्षित रखे गए हैं तथा फोरैंसिक रिपोर्ट आने के बाद ही मौतों के वास्तविक कारणों का खुलासा हो पाएगा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!