Mandi: चिट्टा मामले में मुख्य सप्लायर ने सुंदरनगर थाना में किया सरैंडर

Edited By Kuldeep, Updated: 01 Aug, 2025 09:27 PM

sundarnagar chitta supplier surrender

सुंदरनगर पुलिस को 40 ग्राम चिट्टा बरामदगी के मामले में बड़ी सफलता मिली है। इस मामले के हरियाणा निवासी मुख्य सप्लायर ने शुक्रवार को खुद को सुंदरनगर थाना पुलिस के हवाले कर दिया है, जिसके बाद उसे न्यायालय में पेश करने पर सोमवार तक पुलिस रिमांड पर भेज...

सुंदरनगर (सोढी): सुंदरनगर पुलिस को 40 ग्राम चिट्टा बरामदगी के मामले में बड़ी सफलता मिली है। इस मामले के हरियाणा निवासी मुख्य सप्लायर ने शुक्रवार को खुद को सुंदरनगर थाना पुलिस के हवाले कर दिया है, जिसके बाद उसे न्यायालय में पेश करने पर सोमवार तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। यह मामला 11 मार्च, 2025 का है, जब सुंदरनगर पुलिस ने चंडीगढ़-मनाली फोरलेन पर पुंघ में नाके के दौरान एक कार सवार युवक गुरलाल सिंह (34) निवासी सिरसा हरियाणा से 40 ग्राम चिट्टा पकड़ा था।

आरोपी चिट्टा मंडी और कुल्लू में बेचने जा रहा था, लेकिन वहां पहुंचने से पहले ही वह सुंदरनगर में पुलिस के हत्थे चढ़ गया। आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस की गहन जांच में पता चला कि गुरलाल ने यह चिट्टा हरियाणा के राज सिंह से खरीदा था और उसे ऑनलाइन भुगतान किया था। तब से पुलिस लगातार राज सिंह की तलाश कर रही थी।

गिरफ्तारी से बचने के लिए राज सिंह ने पहले उच्च न्यायालय और फिर उच्चतम न्यायालय में जमानत याचिका दायर की, लेकिन दोनों जगह से उसकी याचिका खारिज हो गई। आखिरकार शुक्रवार को उसने सुंदरनगर थाने में सरैंडर कर दिया। डीएसपी भारत भूषण ने इस बात की पुष्टि की है कि मुख्य सप्लायर राज सिंह को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे सोमवार तक के लिए पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। उन्होंने कहा कि पुलिस को उम्मीद है कि रिमांड के दौरान मुख्य सप्लायर से चिट्टा नैटवर्क के बारे में और भी महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!