Edited By Kuldeep, Updated: 10 Dec, 2022 08:30 PM

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष व नादौन विधानसभा क्षेत्र से चौथी बार विधायक सुखविंदर सिंह सुक्खू को प्रदेश का नया सीएम बनाने का औपचारिक एलान होते ही उनके घर और हमीरपुर जिले में जश्न शुरू हो गया है।
हिमाचल डेस्क : हिमाचल प्रदेश कांग्रेस चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष व नादौन विधानसभा क्षेत्र से चौथी बार विधायक सुखविंदर सिंह सुक्खू को प्रदेश का नया सीएम बनाने का औपचारिक एलान होते ही उनके घर और हमीरपुर जिले में जश्न शुरू हो गया है। शनिवार शाम को विधानसभा परिसर शिमला में हंगामे के बीच हुई कांग्रेस विधायक दल की बैठक इसकी घोषणा की गई। 12 दिसंबर को नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह होगा। समारोह में राहुल गांधी और प्रियंका गाधी भी आएंगे। सुखविंदर सिंह सुक्खू पहली से एलएलबी तक की पढ़ाई शिमला में ही हुई है। उनकी माता संसार देई गृहिणी हैं। चार भाई-बहनों में सुक्खू दूसरे नंबर पर हैं। बड़े भाई राजीव सेना से रिटायर हैं। दो छोटी बहनों की शादी हो चुकी है। 11 जून 1998 को सुखविंदर सिंह सुक्खू की शादी कमलेश ठाकुर से हुई। इनकी दो बेटियां हैं जो दिल्ली विश्वविद्यालय से पढ़ाई कर रही हैं। उधर, सुक्खू की पत्नी कमलेश ठाकुर ने प्रदेश की जनता का आभार जताया है। सुक्खू को सीएम बनाने की सूचना मिलने के बाद उनकी माता संसार देई ने भावुक होकर कहा कि उन्होंने बेटे को कहा है कि सभी के काम करना लेकिन रिश्वत मत लेना। इससे पहले हमीरपुर, कांगड़ा समेत कई जगह जश्न शुरू हो चुका है।