लोगों को गालियां देना व मुर्गा बनाना बंद करें पुलिस कर्मचारी

Edited By kirti, Updated: 31 Mar, 2020 10:02 AM

stop abusing people and making cock

हिमाचल प्रदेश के डी.जी.पी. एस.आर. मरडी ने कहा है कि पुलिस कर्मी कर्फ्यू व लॉकडाउन के दौरान लोगों को गालियां देना, मारपीट व मुर्गा बनाना बंद करें। लोगों से पुलिस नम्रता के साथ व्यवहार करे। उन्होंने कहा कि देखने को आया है कि कुछ पुलिस ...

 

शिमला (जस्टा): हिमाचल प्रदेश के डी.जी.पी. एस.आर. मरडी ने कहा है कि पुलिस कर्मी कर्फ्यू व लॉकडाउन के दौरान लोगों को गालियां देना, मारपीट व मुर्गा बनाना बंद करें। लोगों से पुलिस नम्रता के साथ व्यवहार करे। उन्होंने कहा कि देखने को आया है कि कुछ पुलिस कर्मियों का व्यवहार लोगों के प्रति सही नहीं है। इस दौर में लोग परेशान हैं। किसी की नौकरी चली गई है तो किसी की पढ़ाई रुक गई है। उन्होंने यहां तक कह दिया कि अगर कोई इन्सान को दुख पहुंचाएगा तो वह भगवान को दुख पहुंचाएगा। उन्होंने कहा कि हिमाचल के लोग कानून का पालन कर रहे हैं। ऐसे में पुलिस कर्मी गुस्से में न आएं। वहीं लोगों की परेशानी को देखते हुए डी.जी.पी. ने फेसबुक पर भी वीडियो शेयर किया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!