मरियारी के जवान विकास चौधरी को राष्ट्रपति के हाथों मिला ‘शौर्य चक्र’

Edited By Vijay, Updated: 11 May, 2023 11:34 PM

soldier vikas chaudhary receives shaurya chakra from president

कांगड़ा जिला के उपमंडल देहरा की खबली पंचायत के मरियारी गांव के नाइक विकास चौधरी को राष्ट्रपति ने शौर्य चक्र से सम्मानित किया। 9 मई को नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रपति के हाथों सम्मानित होने के बाद नाइक विकास चौधरी वीरवार सुबह घर पहुंचे।

देहरा (राजीव): कांगड़ा जिला के उपमंडल देहरा की खबली पंचायत के मरियारी गांव के नाइक विकास चौधरी को राष्ट्रपति ने शौर्य चक्र से सम्मानित किया। 9 मई को नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रपति के हाथों सम्मानित होने के बाद नाइक विकास चौधरी वीरवार सुबह घर पहुंचे। गांव में खुशी का माहौल है और विकास को बधाइयां देने वालों का तांता लगा हुआ है। 

नाइक विकास चौधरी वर्ष 2014 में सेना में भर्ती हुए थे। वर्ष 2019 में उनकी पोस्टिंग जम्मू-कश्मीर हो गई। 6 मई 2022 को जे एंड के के अनंतनाग जिले के एक गांव में आतंकवादियों के छिपे होने की खुफि या सूचना मिलने के बाद एक तलाशी अभियान शुरू किया गया। इस दौरान नाइक विकास चौधरी अपने अन्य साथियों के साथ आतंकवादियों के संभावित ठिकाने की घेराबंदी में लग गए। उसी समय एक आतंकवादी ने चट्टानों की आड़ में घेराबंदी दल पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। 

विकास चौधरी ने अदम्य साहस और उत्कृष्ट फायरिंग की कुशलता का परिचय देते हुए आतंकवादी को मार गिराया। इसी साहस के मद्देनजर राष्ट्रपति ने उन्हें शौर्य चक्र से सम्मानित किया है। खबली पंचायत के उपप्रधान राजीव कौंडल ने कहा कि नाइक विकास चौधरी को पंचायत की ओर से भी सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि उनके दादा चूढ़ू राम पंजाब पुलिस से रिटायर्ड हैं। पिता राजकुमार वर्ष 2003 में सेना से रिटायर हुए थे।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bangalore

64/1

5.2

Delhi Capitals

Royal Challengers Bengaluru are 64 for 1 with 14.4 overs left

RR 12.31
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!