जम्मू के पुंछ में लुधियाड़ का जवान शहीद, दिल का दौरा पड़ने से हुई मौत

Edited By Vijay, Updated: 17 Nov, 2020 06:26 PM

soldier martyr of himachal

पमंडल ज्वाली के अंतर्गत लुधियाड़ गांव के एक आर्मी जवान की ड्यूटी के दौरान दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई जिससे समूचे क्षेत्र में शोक की लहर है। शहीद सोहन सिंह (38) पुत्र सरन दास जम्मू के पुंछ में 152-टीए में बतौर सिपाही तैनात था।

ज्वाली (ललित): उपमंडल ज्वाली के अंतर्गत लुधियाड़ गांव के एक आर्मी जवान की ड्यूटी के दौरान दिल का दौरा पडऩे से मौत हो गई जिससे समूचे क्षेत्र में शोक की लहर है। शहीद सोहन सिंह (38) पुत्र सरन दास जम्मू के पुंछ में 152-टीए में बतौर सिपाही तैनात था। जवान सोहन सिंह का पार्थिव शव सुबह पैतृक गांव लुधियाड़ में पहुंचा। शव को देखकर परिजनों सहित हर कोई बिलख-बिलख कर रोने लगा। पार्थिव देह के साथ आए जवानों ने बताया कि सोहन सिंह मंगलवार को सुबह ड्यूटी पर तैनात था। इस दौरान उसको छाती में दर्द होने लगा, जिस पर उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां पर उसने दम तोड़ दिया।

16 पंजाब जोल कैंट से जगतार सिंह व 152-टीए के सूबेदार के नेतृत्व में जवानों की टुकड़ी ने श्मशानघाट पर शहीद जवान को सलामी दी। जवान सोहन सिंह के बेटे मयंक चौधरी ने मुखाग्नि दी। मृतक अपने पीछे माता राज कुमारी, पिता सरन दास, पत्नी सुनीता देवी, बेटा मयंक (6) साल तथा बेटी रिधिका (3) को छोड़ गया है। ज्वाली के विधायक अर्जुन सिंह, पूर्व मंत्री चौधरी चंद्र कुमार ने भी जवान की पार्थिव देह पर पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!