हिमाचल में क्रिसमस पर बन रहे बर्फबारी के आसार, जानिए क्या कहता है मौसम विभाग

Edited By Vijay, Updated: 20 Dec, 2022 08:39 PM

snowfall expected on christmas in himachal

हिमाचल में क्रिसमस के मौके पर बर्फबारी हो सकती है। क्रिसमस पर बर्फबारी के आसार बन रहे है। प्रदेश के पहाड़ी क्षेत्रों में 25 और 26 दिसम्बर को मौसम विभाग ने हल्की बर्फबारी की संभावना जताई है। हालांकि इस दौरान भारी बर्फबारी के कोई आसार नहीं हैं, लेकिन...

शिमला (राजेश): हिमाचल में क्रिसमस के मौके पर बर्फबारी हो सकती है। क्रिसमस पर बर्फबारी के आसार बन रहे है। प्रदेश के पहाड़ी क्षेत्रों में 25 और 26 दिसम्बर को मौसम विभाग ने हल्की बर्फबारी की संभावना जताई है। हालांकि इस दौरान भारी बर्फबारी के कोई आसार नहीं हैं, लेकिन क्रिसमस पर आसमान से बर्फ के फाहे गिर सकते हैं। मौसम विभाग के निदेशक सुरेंद्र पाल ने बताया कि 25 से 28 दिसम्बर के बीच लाहौल-स्पीति, किन्नौर और चम्बा के अधिक ऊंचे क्षेत्रों में हिमपात की संभावना बन रही है जबकि 30 और 31 दिसम्बर को शिमला, कुल्लू, मंडी की ऊंची चोटियों पर भी बर्फबारी हो सकती है। इससे सैलानियों का भी बर्फ के दीदार का सपना पूरा हो सकेगा। प्रदेश में बर्फबारी से पहले ही सर्दी का प्रकोप देखने को मिल रहा है। बीते सप्ताह रिकाॅर्ड गर्मी के बाद 2-3 दिनों में न्यूनतम तापमान में 5.6 डिग्री सैल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है जबकि बीते 24 घंटे के दौरान 3 डिग्री तक की कमी आई है। 

मैदानी इलाकों में शीतलहर चलने का यैलो अलर्ट 
मौसम विभाग ने 24 दिसम्बर तक प्रदेश के मैदानी व निचले इलाकों में शीतलहर चलने का यैलो अलर्ट जारी किया है। साथ ही सुबह से दोपहर तक कम ऊंचे क्षेत्रों में घना कोहरा छाए रहने की चेतावनी जारी की गई है। इससे विजिबिलिटी 50 मीटर तक कम होगी। ऐसे में वाहन चालकों को गाड़ी चलाते वक्त सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। बारिश-बर्फबारी के बगैर ही कुकुमसेरी का न्यूनतम तापमान -6.6 डिग्री सैल्सियस तक लुढ़क गया है। केलांग का -5.9 डिग्री व कल्पा का -1 डिग्री न्यूनतम तापमान हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार सामान्य की तुलना में मंडी के न्यूनतम तापमान में सबसे ज्यादा 2.9 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!