Sirmaur: पांवटा साहिब में 11.16 ग्राम चिट्टे के साथ तस्कर गिरफ्तार, हैल्मेट में छुपाकर रखी थी खेप

Edited By Vijay, Updated: 25 Apr, 2026 06:58 PM

smuggler arrested with heroin

जिला सिरमौर की विशेष अन्वेषण इकाई (एसआईयू) ने पांवटा साहिब में नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को 11.16 ग्राम चिट्टा/स्मैक सहित गिरफ्तार किया है।

पांवटा साहिब (कपिल): जिला सिरमौर की विशेष अन्वेषण इकाई (एसआईयू) ने पांवटा साहिब में नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को 11.16 ग्राम चिट्टा/स्मैक सहित गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार टीम गश्त के दौरान रैनबैक्सी चौक के समीप मौजूद थी। इसी दौरान गुप्त सूचना मिली कि मुर्तजा उर्फ फरमान पुत्र मुखतार निवासी सहारनपुर (उत्तर प्रदेश) पांवटा साहिब व आसपास के क्षेत्रों में चिट्टा/स्मैक की तस्करी करता है और उस समय अपनी बाइक सहित केदारपुर स्थित विद्यापीठ सीनियर सैकेंडरी स्कूल के पीछे एक निर्माणाधीन मकान के पास खड़ा होकर नशा बेचने की फिराक में है। सूचना के आधार पर टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को मौके पर दबोच लिया। तलाशी के दौरान आरोपी के हैल्मेट के भीतर फोम में छुपाकर रखी गई 11.16 ग्राम चिट्टा/स्मैक बरामद की गई।

एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने बताया कि इस संबंध में पुलिस थाना पांवटा साहिब में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। आरोपी को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल किया जा रहा है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी यह नशे की खेप कहां से लाया था और किन लोगों को सप्लाई करने की योजना थी, ताकि पूरे नैटवर्क का खुलासा किया जा सके।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!