Bilaspur: 10 दिन पहले जेल से छूटा...फिर बांटने लगा मौत, पुलिस ने 6.62 ग्राम चिट्टे के साथ धरा कुख्यात तस्कर

Edited By Vijay, Updated: 26 Feb, 2026 06:48 PM

smuggler arrested with heroin

बिलासपुर जिले के भराड़ी पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत कुहादड़ा गांव में पुलिस ने एक व्यक्ति को 6.62 ग्राम चिट्टे (हैरोइन) के साथ गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार भराड़ी थाने की पुलिस टीम गश्त के दौरान लहरिसरेल की तरफ जा रही थी।

बिलासपुर: बिलासपुर जिले के भराड़ी पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत कुहादड़ा गांव में पुलिस ने एक व्यक्ति को 6.62 ग्राम चिट्टे (हैरोइन) के साथ गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार भराड़ी थाने की पुलिस टीम गश्त के दौरान लहरिसरेल की तरफ जा रही थी। इसी बीच पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि कुहादड़ा में एक व्यक्ति अपने घर से चिट्टा बेचने का काम कर रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तुरंत जाल बिछाया और आरोपी के घर पर दबिश दी। तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से 6.62 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ, जिसके बाद उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस सूत्रों के अनुसार आरोपी आदतन अपराधी है और पहले भी चिट्टा तस्करी के मामले में पकड़ा जा चुका है। महज 10 दिन पहले जेल से रिहा होने के बावजूद वह नहीं सुधरा और दोबारा इस धंधे में उतर गया। पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि जेल से बाहर आते ही उसे नशे की खेप कहां से और किसने सप्लाई की। मामले की पुष्टि करते हुए बिलासपुर के पुलिस अधीक्षक  संदीप धवल ने बताया कि आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपी की सप्लाई चैन और उसके अन्य साथियों के बारे में गहनता से जांच कर रही है।

हिमाचल प्रदेश की खबरें पढ़ने के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!