Himachal: सिरमौर बस हादसे में 12 लोगों की मौत पर पक्ष-विपक्ष ने जताया गहरा शोक, CM सुक्खू ने प्रशासन को दिए ये सख्त निर्देश

Edited By Vijay, Updated: 09 Jan, 2026 05:58 PM

sirmaur bus accident

हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में शुक्रवार को हरिपुरधार के पास एक निजी बस के गहरी खाई में गिरने से 12 लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई यात्री घायल बताए जा रहे हैं।

शिमला/सिरमौर: हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में शुक्रवार को हरिपुरधार के पास एक निजी बस के गहरी खाई में गिरने से 12 लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई यात्री घायल बताए जा रहे हैं। इस भीषण दुर्घटना पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर समेत पक्ष और विपक्ष के तमाम बड़े नेताओं ने गहरा शोक व्यक्त किया है।

सीएम सुक्खू ने दिए प्रशासन को निर्देश
हादसे की सूचना मिलते ही मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सोशल मीडिया पर अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं। उन्होंने लिखा कि इस अत्यंत दुखद हादसे की खबर से उनका मन व्यथित और पीड़ा से भर गया है। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को कड़े निर्देश दिए हैं कि मृतकों के परिवारों को हरसंभव सहायता प्रदान की जाए और घायलों को सर्वोत्तम चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करवाई जाए, ताकि इस कठिन समय में प्रभावित परिवारों को सहारा मिल सके।

उपमुख्यमंत्री ने की घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना
उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने इस घटना को अत्यंत पीड़ादायक बताते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति प्रदान करने और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की।

विनय कुमार ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से की मदद की अपील
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष विनय कुमार ने घटना पर दुख जताते हुए हरिपुरधार जोन के सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं से विनम्र अपील की है कि वे तुरंत घटनास्थल पर पहुंचें और प्रशासन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर राहत एवं बचाव कार्य में सहयोग करें। उन्होंने कहा कि इस मुश्किल घड़ी में पीड़ितों के साथ खड़ा होना उनका नैतिक दायित्व है।

विपक्ष ने भी जताया दुख
नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने भी इस हृदयविदारक घटना पर शोक जताया है। जयराम ठाकुर ने सोशल मीडिया पर लिखा कि हरिपुरधार क्षेत्र में निजी बस के दुर्घटनाग्रस्त होने और कई लोगों के हताहत होने की सूचना अत्यंत दुखद है। उन्होंने शोकाकुल परिवारों को यह असहनीय दुख सहने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की। फिलहाल, स्थानीय प्रशासन और बचाव दल मौके पर राहत कार्यों में जुटे हुए हैं और घायलों को अस्पताल पहुंचाया जा रहा है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!