निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुने गए सिकंदर कुमार, विधानसभा सचिव ने सौंपा सर्टिफिकेट

Edited By Vijay, Updated: 24 Mar, 2022 05:26 PM

sikandar kumar elected unopposed as rajya sabha mp

हिमाचल प्रदेश से राज्यसभा के लिए प्रो. सिकंदर कुमार निर्विरोध सांसद चुन लिए गए हैं। विधानसभा में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की मौजूदगी में विधानसभा सचिव (रिटर्निंग अधिकारी) ने सिकंदर कुमार को राज्यसभा के लिए सांसद चुने जाने का सर्टिफिकेट सौंपा।

शिमला (योगराज): हिमाचल प्रदेश से राज्यसभा के लिए प्रो. सिकंदर कुमार निर्विरोध सांसद चुन लिए गए हैं। विधानसभा में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की मौजूदगी में विधानसभा सचिव (रिटर्निंग अधिकारी) ने सिकंदर कुमार को राज्यसभा के लिए सांसद चुने जाने का सर्टिफिकेट सौंपा। इस मौके पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने प्रो. सिकंदर कुमार को राजनीतिक पारी के लिए शुभकामनाएं दीं और कहा कि सिकंदर कुमार राज्यसभा में हिमाचल प्रदेश के मुद्दों को उठाने में कामयाब होंगे, जिससे प्रदेश के विकास को और अधिक बल मिलेगा। शिक्षा के क्षेत्र में सिकंदर कुमार का प्रदेश में अहम योगदान रहा है और अब राजनीतिक जीवन में भी वह प्रदेश की सेवा करेंगे। मुख्यमंत्री ने सिकंदर कुमार के निर्विरोध चुने जाने में कांग्रेस पार्टी के सहयोग का आभार प्रकट किया।
PunjabKesari, CM and Rajya Sabha MP Image

वहीं राज्यसभा सांसद बने सिकंदर कुमार ने नई जिम्मेदारी के लिए भाजपा हाईकमान और प्रदेश भाजपा नेतृत्व के साथ-साथ कांग्रेस का भी आभार जताया और कहा कि प्रदेश के विकास को और अधिक गति देने के लिए राज्यसभा में प्रदेश की आवाज बुलंद करेंगे। प्रदेश का आर्थिक विकास, शिक्षा के क्षेत्र में और सुधार, बेरोजगारों को रोजगार दिलाने और खेल को आगे बढ़ाना उनकी प्राथमिकता रहेगा। इस मौके पर संसदीय कार्य मंत्री सुरेश भारद्वाज, मुख्य्मंत्री के राजनीतिक सलाहकार त्रिलोक जम्वाल सहित अन्य गण्यमान्य लोग मौजूद रहे।
PunjabKesari, Rajya Sabha MP Image

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!