सोलन में सनसनी! 21 वर्षीय महिला की संदिग्ध मौत, पुलिस ने तोड़ा कमरे का दरवाजा तो उड़ गए होश

Edited By Swati Sharma, Updated: 14 May, 2026 12:37 PM

solan 21 year old woman dies under suspicious circumstances

Solan News : सोलन जिले के औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के मानपुरा थाना के अंतर्गत खेड़ा स्थित एक निजी धागा कंपनी में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक 21 वर्षीय महिला कामगार की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। वहीं, सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर...

Solan News : सोलन जिले के औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के मानपुरा थाना के अंतर्गत खेड़ा स्थित एक निजी धागा कंपनी में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक 21 वर्षीय महिला कामगार की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। वहीं, सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

कमरे के भीतर मृत अवस्था में मिली महिला

जानकारी के मुताबिक, मृतका की पहचान झारखंड निवासी कांति देवी (21) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि कांति देवी अपनी एक महिला सहकर्मी के साथ कंपनी परिसर के कमरे में रहती थी। शाम के समय कांति की रूममेट खाना खाने के लिए कमरे से बाहर गई थी। जब वह वापस लौटी, तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। काफी देर तक दरवाजा खटखटाने और आवाजें देने के बावजूद अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। अनहोनी की आशंका को देखते हुए इसकी सूचना तुरंत अन्य कामगारों और कंपनी प्रबंधन को दी गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए मानपुरा पुलिस को सूचित किया गया। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने जब दरवाजा तोड़ा, तो कांति देवी कमरे के भीतर मृत अवस्था में मिली। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया है और साक्ष्य जुटाए हैं।

जांच में जुटी पुलिस

फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए नालागढ़ अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया गया है। परिजनों के बद्दी पहुंचने के बाद ही पोस्टमार्टम की प्रक्रिया अमल में लाई जाएगी, जिससे मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। पुलिस ने मृतका के परिजनों को सूचना भेज दी है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अशोक वर्मा ने बताया कि पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है। 

प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें  
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!