Kangra: भाजपा के नेता अब सिर्फ सोशल मीडिया में बोलने वाले नेता ही रहे गए : सुक्खू

Edited By Kuldeep, Updated: 14 May, 2026 07:31 PM

dharamshala bjp social media

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि अब भाजपा के नेता केवल सोशल मीडिया में बोलने वाले ही रह गए हैं।

धर्मशाला (जिनेश): मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि अब भाजपा के नेता केवल सोशल मीडिया में बोलने वाले ही रह गए हैं। सुक्खू ने कहा कि प्रदेश में पिछले साल आई आपदा के दौरान प्रधानमंत्री ने खुद प्रदेश की स्थिति को देखते हुए 1500 करोड़ रुपए देने की घोषणा की थी, लेकिन एक साल बीत जाने के बाद भी कोई राहत पैकेज प्रदेश को नहीं मिला है। उन्होंने कहा कि भाजपा के नेताओं को हिम्मत नहीं है कि वे प्रधानमंत्री को बोलें की राहत पैकेज की घोषणा की गई थी और अभी तक जारी नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि भाजपा 5 गुटों में बटी है। भाजपा ने नगर निगम चुनावों में पुराने प्रत्याशियों के टिकट काट दिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस छोड़ भाजपा में गए एक नेता अपनी स्थिति को मजबूत कर रहे हैं, न कि भाजपा की। सुक्खू ने कहा कि प्रदेश को कर्जे में भाजपा की तत्कालीन सरकार ने लाया है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार जब सत्ता में आई तो 76 हजार करोड़ रुपए का कर्जा था। सुक्खू ने कहा कि भाजपा चाहती तो पुरानी सरकारों द्वारा लिए गए कर्जे को वापस कर सकती थी। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार के दौरान प्रदेश को आरडीजी के तहत पैसा मिलता था। वहीं जीएसटी का शेयर भी प्रदेश सरकार को मिला था, जो कुल 60 हजार करोड़ रुपए रहा था। भाजपा ने राजनीतिक लाभ लेने के चलते कर्जे को भाजपा की सरकार ने नहीं दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार के दौरान 5 सालों में 48 हजार करोड़ रुपए आरजीडी के तहत सरकार को मिले थे और कांग्रेस सरकार को केवल 17 हजार करोड़ रुपए। इसके बावजूद भी प्रदेश सरकार तंगी में नहीं है। इस दौरान नगर निगम चुनावों को लेकर कांग्रेस ने अपना संकल्प पत्र भी जारी किया।

जयराम तो पहले दिन से ही बोल रहे हैं कि सरकार गिर जाएगी
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने एक प्रश्न का जवाब देते हुए कहा कि नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर तो पहले ही दिन से बोल रहे थे कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार गिर जाएगी। उन्होंने कहा कि भाजपा ने कोशिश तो बहुत की, लेकिन कांग्रेस 34 से 40 सीटों तक पहुंच गई। उन्होंने कहा कि आजकल जयराम ठाकुर बहुत परेशान हैं। भाजपा के 5 गुटों में से एक गुट उन्हें हटाना चाहता है। उन्होंने कहा कि हर्ष महाजन बहुत अच्छे खिलाड़ी हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!