Edited By Vijay, Updated: 18 Feb, 2023 12:00 AM

शिव प्रताप शुक्ला 18 फरवरी दोपहर 2 बजे हिमाचल प्रदेश के 29वें राज्यपाल पद की शपथ लेंगे। उनके शिमला पहुंचने पर शुक्रवार को मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री एवं नेता प्रतिपक्ष...
शिमला (कुलदीप): शिव प्रताप शुक्ला 18 फरवरी दोपहर 2 बजे हिमाचल प्रदेश के 29वें राज्यपाल पद की शपथ लेंगे। उनके शिमला पहुंचने पर शुक्रवार को मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने स्वागत किया। उनके स्वागत के लिए रैड कारपेट बिछाया गया। मुख्यमंत्री ने शिव प्रताप शुक्ला और उनकी धर्मपत्नी जानकी शुक्ला को हिमाचली टोपी और शॉल पहनाकर सम्मानित किया। राज्यपाल के शपथ ग्रहण समारोह में साथ आए करीब 35 अतिथियों के भी भाग लेने की संभावना है। उल्लेखनीय है कि 1, अप्रैल 1952 को उत्तर प्रदेश के रुद्रपुर में जन्मे शिव प्रताप शुक्ला विद्यार्थी जीवन में एबीवीपी में सक्रिय रहे तथा 4 बार विधायक और 3 बार केंद्रीय मंत्री रहे हैं। उनसे पहले हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर का बिहार के राज्यपाल के पद पर तबादला किया गया।
ये रहे मौके पर मौजूद
इस अवसर पर प्रदेश सरकार के मंत्री डाॅ. धनीराम शांडिल, जगत सिंह नेगी, रोहित ठाकुर, अनिरुद्ध सिंह व विक्रमादित्य सिंह, सीपीएस सुंदर सिंह, सांसद व प्रदेश कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला, सांसद व प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप, सांसद तेजेंद्र सिंह बिट्टू, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा, प्रधान सलाहकार आईटी व इनोवेशन गोकुल बुटेल, मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार मीडिया नरेश चौहान, विधायक, मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना, डीजीपी संजय कुंडू, भाजपा सह मीडिया प्रभारी कर्ण नंदा, विश्वविद्यालयों के कुलपति व राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों के अलावा अन्य गण्यमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here