प्रदेश में भीषण गर्मी से मिली राहत, बारिश व तूफान का रहेगा यैलो अलर्ट

Edited By Kuldeep, Updated: 05 Jun, 2024 10:48 PM

shimla weather yellow alert

बुधवार को यैलो अलर्ट जारी होने के साथ ही राजधानी शिमला सहित प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश हुई है, जबकि कांगड़ा व थरोच में ओलावृष्टि हुई और औद्योगिक क्षेत्र नालागढ़ में आंधी-तूफान चला, वहीं ऊना में गर्मी का सितम जारी है।

शिमला (संतोष): बुधवार को यैलो अलर्ट जारी होने के साथ ही राजधानी शिमला सहित प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश हुई है, जबकि कांगड़ा व थरोच में ओलावृष्टि हुई और औद्योगिक क्षेत्र नालागढ़ में आंधी-तूफान चला, वहीं ऊना में गर्मी का सितम जारी है। शिमला के अलावा भुंतर में 18, केलांग में 1, मनाली में 3, चम्बा में 7.5, डल्हौजी में 6, सेओबाग में 6, सैंज में 1 और बजौरा में 2 मिलीमीटर वर्षा हुई, वहीं जुब्बड़हट्टी में हल्की बारिश हुई है। प्रदेश के नेरी में अधिकतम तापमान 43.6 डिग्री रहा है, जबकि ऊना में अधिकतम तापमान 42 डिग्री रहा। यहां पर मंगलवार की अपेक्षा बुधवार को 0.4 डिग्री तापमान में बढ़ौतरी दर्ज की गई है। राज्य में पिछले 24 घंटों में प्रदेश के अलग-अलग स्थानों में गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश हुई, जिसमें तीसा में 15.9, कुकुमसेरी में 12.8, कल्पा में 4.3, सांगला में 2.4, निचार में 2.2, गोंदला में 1.8 और रिकांगपिओ में 0.5 मिलीमीटर वर्षा रिकार्ड की गई है, जबकि मंडी जिला के अलग-अलग स्थानों पर लू भी चली।

जानकारी के अनुसार राजधानी शिमला में शाम के समय बारिश होने से लोगों सहित पर्यटकों ने गर्मी से राहत पाई है, जबकि चौपाल के थरोच क्षेत्र में बारिश के साथ ओलावृष्टि दर्ज की गई। चम्बा में दोपहर बाद हल्की बारिश हुई, जबकि कांगड़ा जिला के कई भागों और नालागढ़ में आंधी-तूफान चला। ऊना में तीखी धूप बनी हुई है, जिसके कारण लोगों का दिन के समय बाहर निकलना दूभर हो गया है। प्रदेश में ऊना, नेरी और धौलाकुआं में अधिकतम तापमान 40 डिग्री से पार चला हुआ है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार गुरुवार व शुक्रवार को भी एक-दो स्थानों पर गरज के साथ बौछारें पड़ने और 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवाएं, आंधी-तूफान का यैलो अलर्ट जारी किया गया है। प्रदेश में 8 जून से मौसम बदलेगा और सभी जगहों पर मौसम साफ व शुष्क बना रहेगा।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!