Weather update: हिमाचल में शुष्क ठंड बढ़ने के आसार, दो दिन बारिश की संभावना

Edited By Kuldeep, Updated: 23 Dec, 2025 09:57 PM

shimla weather cold

हिमाचल प्रदेश में मौसम शुष्क बना हुआ है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में न्यूनतम और अधिकतम तापमान सामान्य से ऊपर दर्ज किए गए, हालांकि ऊंचाई वाले इलाकों में न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सैल्सियस की गिरावट दर्ज...

शिमला (ब्यूरो): हिमाचल प्रदेश में मौसम शुष्क बना हुआ है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में न्यूनतम और अधिकतम तापमान सामान्य से ऊपर दर्ज किए गए, हालांकि ऊंचाई वाले इलाकों में न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सैल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान कुकुमसेरी में माइनस 5.2 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गया, जबकि बीते दिन का सबसे अधिक अधिकतम तापमान बजौरा में 25.3 डिग्री सैल्सियस रहा। प्रदेश में कहीं भी वर्षा या बर्फबारी दर्ज नहीं की गई है। वहीं लाहौल-स्पीति के ताबो क्षेत्र में 39 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलीं, जिससे क्षेत्र में शीतलहर चल रही है। वहीं प्रदेश के मैदानी इलाकों में कोहरे का असर देखने को मिला।

बिलासपुर में बहुत घना कोहरा, जबकि सुंदरनगर और मंडी में हल्का कोहरा दर्ज किया गया है। मौसम विभाग के विशेषज्ञों ने बताया कि अगले 48 घंटों के दौरान प्रदेश में न्यूनतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सैल्सियस तक गिरावट आ सकती है। इसके बाद अगले 3 से 4 दिनों में तापमान में 2 से 3 डिग्री की बढ़ौतरी होने की संभावना है। अधिकतम तापमान में भी पहले हल्की गिरावट और फिर बढ़ौतरी के आसार हैं। वहीं प्रदेश में 27 दिसम्बर से पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के चलते मौसम में बदलाव संभव है। 28 और 29 दिसम्बर को प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश या बर्फबारी होने की संभावना जताई गई है, जबकि निचले और मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम शुष्क बना रहेगा। वहीं प्रदेश में एक बार फिर से क्रिसमस पर बर्फबारी की संभावना कम हो गई है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!