Weather Update: हिमाचल में गर्मी से मिलेगी राहत, अगले 4 दिनों तक आंधी-तूफान और ओलावृष्टि का अलर्ट

Edited By Kuldeep, Updated: 28 Apr, 2026 07:22 PM

shimla weather bad

हिमाचल प्रदेश में एक तरफ भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है, वहीं मौसम विभाग ने आने वाले दिनों के लिए राहत मिलेगी। सोमवार को राजधानी शिमला में भी हल्की बारिश हुई जिससे मौसम सुहावना हो गया।

शिमला (ब्यूरो): हिमाचल प्रदेश में एक तरफ भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है, वहीं मौसम विभाग ने आने वाले दिनों के लिए राहत मिलेगी। सोमवार को राजधानी शिमला में भी हल्की बारिश हुई जिससे मौसम सुहावना हो गया। शिमला में लोगों ने गर्मी से हल्की राहत मिली। मौसम विभाग ने आगामी दिनों में मौसम के हल्के खराब रहने की उम्मीद जताई है। मौसम विभाग के अनुसार 29 अप्रैल को प्रदेश के कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने की प्रबल संभावना है।

30 अप्रैल कुछ स्थानों पर हल्की बारिश/बर्फबारी हो सकती है। इसके अतिरिक्त 1, 3 और 4 मई मैदानी और मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। इसके अतिरिक्त मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में अधिकतम तापमान में 3 से 6 डिग्री सैल्सियस की भारी गिरावट आने की संभावना है। मौसम केंद्र शिमला ने आगामी 4 दिनों के लिए अलर्ट जारी किया है। 29 अप्रैल के लिए विभाग ने प्रदेश के मैदानी और मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में अलग-अलग स्थानों पर ओलावृष्टि की चेतावनी दी गई है।

इसके साथ ही 40-50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज आंधी-तूफान और बिजली कड़ने की संभावना जताई है। इसके अतिरिक्त 28, 30 अप्रैल और 1 मई को यैलो अलर्ट जारी किया है। इन दिनों में भी अलग-अलग स्थानों पर आंधी-तूफान 30 से 40 किमी प्रति घंटा की गति से और बिजली गिरने की संभावना बनी रहेगी। इसके अलावा किन्नौर और लाहौल-स्पीति जिलों में 29 अप्रैल को 40-50 किमी प्रति घंटा की गति से हवाएं चलने की संभावना है। विभाग ने ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा और कुल्लू जिलों में 29 अप्रैल को ओलावृष्टि, आंधी-तूफान और बिजली गिरने का हाई अलर्ट है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!