Shimla: पहली बार राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार-2026 में शामिल होंगे कॉलेज शिक्षक

Edited By Kuldeep, Updated: 01 Jun, 2026 07:10 PM

shimla teacher awards college teachers included

केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार-2026 के लिए पहली बार उच्च शिक्षण संस्थानों एवं महाविद्यालयों के शिक्षकों को भी शामिल किया है। इस निर्णय के बाद प्रदेश सहित देशभर के कॉलेज शिक्षकों में उत्साह का माहौल है।

शिमला (प्रीति): केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार-2026 के लिए पहली बार उच्च शिक्षण संस्थानों एवं महाविद्यालयों के शिक्षकों को भी शामिल किया है। इस निर्णय के बाद प्रदेश सहित देशभर के कॉलेज शिक्षकों में उत्साह का माहौल है। लंबे समय से कॉलेज शिक्षकों को राष्ट्रीय स्तर के इस प्रतिष्ठित सम्मान में शामिल करने की मांग उठाई जा रही थी, जिसे केंद्र सरकार ने अब पूरा किया है। अब तक राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार मुख्य रूप से स्कूल शिक्षा से जुड़े शिक्षकों तक सीमित था। इसके चलते महाविद्यालयों और उच्च शिक्षण संस्थानों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षक इस सम्मान के लिए पात्र नहीं होते थे। नई व्यवस्था के तहत उच्च शिक्षा क्षेत्र में नवाचार, शोध, शिक्षण गुणवत्ता, छात्र हित में किए गए कार्यों तथा संस्थागत विकास में योगदान देने वाले शिक्षक भी राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित हो सकेंगे। हालांकि हिमाचल प्रदेश में पिछले वर्ष राज्य शिक्षक पुरस्कार-2025 के दायरे का विस्तार किया गया था।

प्रदेश सरकार ने स्कूल शिक्षकों के साथ-साथ कॉलेजों और तकनीकी शिक्षण संस्थानों के शिक्षकों को भी राज्य शिक्षक पुरस्कार में शामिल किया था। इसके बाद से अब राष्ट्रीय स्तर पर भी ऐसी व्यवस्था की गई है। राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार-2026 के लिए ऑनलाइन नामांकन प्रक्रिया 26 मई से शुरू हो चुकी है और आवेदन की अंतिम तिथि 5 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है। इसी कड़ी में उच्च शिक्षा विभाग ने प्रदेश के सभी सरकारी डिग्री और संस्कृत महाविद्यालयों के प्राचार्यों को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार-2026 के लिए पात्र शिक्षकों को आवेदन करने के प्रेरित करने के निर्देश जारी किए हैं।

यह होगी पात्रता शर्तें
पात्र शिक्षक नियमित फैकल्टी सदस्य होने चाहिए। इसके साथ ही आवेदक के पास स्नातक या स्नातकोत्तर स्तर पर न्यूनतम 5 वर्ष का पूर्णकालिक कार्य अनुभव होना चाहिए। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 55 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। इस दौरान उच्च शिक्षण संस्थानों वाली कैटेगरी में 25 अवार्ड दिए जाएंगे, जबकि तकनीकी शिक्षा में 10 अवार्ड होंगे।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!