Weather Update: प्रदेश में 20 जून तक बारिश व अंधड़ चलने की संभावना

Edited By Kuldeep, Updated: 16 Jun, 2026 10:46 PM

shimla weather bad

हिमाचल प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान मौसम का मिजाज बदला हुआ रहा। राज्य के कई हिस्सों में हुई तेज बारिश और ओलावृष्टि से लोगों को भीषण गर्मी से बड़ी राहत मिली है।

शिमला (संतोष): हिमाचल प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान मौसम का मिजाज बदला हुआ रहा। राज्य के कई हिस्सों में हुई तेज बारिश और ओलावृष्टि से लोगों को भीषण गर्मी से बड़ी राहत मिली है। बारिश के साथ-साथ किन्नौर के निचार उपमंडल की रूपी वैली के शिगारचा, हुरुवा और डबलिंग गांवों में ओले गिरे, जिससे तैयार हो रही सेब, नाशपाती और राजमाह की फसलों को भारी नुक्सान पहुंचा है। रामपुर बुशहर की नोग वैली सहित चौपाल व आसपास के क्षेत्रों में ओलावृष्टि से सेब और मटर की फसलें बुरी तरह प्रभावित हुई हैं। मंडी के शिकारी देवी क्षेत्र में इतनी भारी ओलावृष्टि हुई कि जमीन पर ओलों की सफेद चादर बिछ गई।

पिछले 24 घंटों में सर्वाधिक 46 मिलीमीटर बारिश मंडी के गोहर में हुई। इसके अलावा जोत, कुफरी, नगरोटा सूरियां, शिमला शहर, हमीरपुर, कांगड़ा और कुल्लू के कई इलाकों में बादल बरसे। वहीं मंडी शहर में दोपहर के समय हुई तेज बारिश से कुछ निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति भी बन गई। मौसम विभाग के अनुसार 20 जून तक राज्य के निचले और मध्य-पर्वतीय क्षेत्रों में रुक-रुक कर हल्की बारिश और गरज-चमक के साथ अंधड़ चलने की संभावना है।

तय समय में हिमाचल में दस्तक देगा मानसून
देश में दक्षिण-पश्चिम मानसून अपनी सामान्य गति से आगे बढ़ रहा है और इस समय पूर्वी भारत में प्रवेश कर चुका है। प्रदेश में मानसून के पहुंचने की सामान्य तारीख 25 जून है। वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए मौसम विभाग का अनुमान है कि मानसून अपने बिल्कुल तय समय पर ही प्रदेश में दस्तक देगा।

 

 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!