दर्दनाक हादसा: सड़क पर अनियंत्रित हुई कार, 2 छात्राओं समेत 3 की मौत

Edited By Kuldeep, Updated: 23 Jan, 2021 09:34 PM

shimla road accident 3 deaths

राजधानी शिमला के साथ लगते ब्योलिया के पास हुए सड़क हादसे में कार सवार 3 लोगों की मौत हो गई। हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

शिमला (ब्यूरो): राजधानी शिमला के साथ लगते ब्योलिया के पास हुए सड़क हादसे में कार सवार 3 लोगों की मौत हो गई। हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस के अनुसार कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे जा गिरी। स्थानीय लोगों ने पुलिस को हादसे की सूचना दी। हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए। जानकारी के अनुसार शनिवार शाम के समय ब्योलिया ए.पी.जे. यूनिवर्सिटी के पास छोटी गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हुई है जिसका नंबर एच.पी.-51-1810 बताया जा रहा है। हादसे में दो छात्राओं व चालक की मौत हो गई। छात्राओं की पहचान आशा और आंचल के रूप में हुई है। ये दोनों नवबहार व छोटा शिमला की रहने वाली थीं और शिमला के एक प्रतिष्ठित निजी स्कूल में पढ़ती थीं। हादसे में मारे गए कार चालक की शिनाख्त समरहिल निवासी सूरज सूद के रूप में हुई है। एस.पी. मोहित चावला ने हादसे की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!