केंद्रीय कर्मचारियों को जारी किया जाए कोरोना काल में रोका गया 11 फीसदी डी.ए.

Edited By Kuldeep, Updated: 21 Nov, 2022 11:45 PM

shimla pensioners da

शहर के रोटरी टाऊन हाल में ए.जी. पैंशनर्ज एसोसिएशन के पदाधिकारियों की बैठक हुई। इस बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा हुई है। इसके अलावा इसमें ओ.पी.सी. बहाल करने की मांग की गई।

शिमला (ब्यूरो): शहर के रोटरी टाऊन हाल में ए.जी. पैंशनर्ज एसोसिएशन के पदाधिकारियों की बैठक हुई। इस बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा हुई है। इसके अलावा इसमें ओ.पी.सी. बहाल करने की मांग की गई। इस दौरान ए.जी. पैंशनर्ज एसोसिएशन के महासचिव जगमोहन ने कहा है कि कोरोना काल में केंद्र सरकार ने कर्मचारियों का 18 महीने का 11 फीसदी डी.ए. रोका था, जिसे अब जारी करने की मांग एसोसिएशन ने क ी है। उन्होंने कहा है कि कोरोना काल में केंद्र सरकार की वित्तीय स्थिति खराब थी, लेकिन अब केंद्र की स्थिति सामान्य है। ऐसे में कर्मचारियों का डी.ए. जारी किया जाना चाहिए। उन्होंने एन.पी.एस. समाप्त करने क ी मांग केंद्र से की है, साथ ही कहा है कि जल्द ही केंद्रीय कर्मचारी ओ.पी.एस. बहाली को लेकर राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शन करेंगे।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!