शीत लहर की चपेट में उत्तरी भारत, रात को दिल्ली-अमृतसर शिमला से भी ठंडे

Edited By Kuldeep, Updated: 28 Nov, 2022 11:11 PM

shimla northern india cold wave

हिमाचल सहित पूरा उत्तरी भारत शीत लहर की चपेट में आ गया है। प्रदेश सहित दिल्ली व अन्य उत्तर भारत के राज्यों में दिन को मौसम साफ है और धूप भी खिल रही है। लेकिन रात को कड़ाके की ठंड पड़ रही है। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार राजधानी शिमला से अधिक ठंडी...

शिमला (राजेश): हिमाचल सहित पूरा उत्तरी भारत शीत लहर की चपेट में आ गया है। प्रदेश सहित दिल्ली व अन्य उत्तर भारत के राज्यों में दिन को मौसम साफ है और धूप भी खिल रही है। लेकिन रात को कड़ाके की ठंड पड़ रही है। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार राजधानी शिमला से अधिक ठंडी रातें दिल्ली और अमृतसर की हैं। दिल्ली में न्यूनतम तापमान सोमवार को 7.6 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गया है वहीं शिमला में न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया है। वहीं अमृतसर का न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री सैल्सियस हैं। हालांकि चंडीगढ़ का न्यूनतम तापमान शिमला से 2 डिग्री ज्यादा है। यहां का न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गया है। इसके अलावा जम्मू का न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री सैल्सियस है, जबकि श्रीनगर में का तापमान -1.8 डिग्री सैल्सियस है। उधर देहरादून का न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री सैल्सियस है। हिमाचल में सबसे कम तापमान लाहौल-स्पीति जिला केलांग में है। केलांग में न्यूनतम तापमान 4-1 डिग्री सैल्सियस हैं। वहीं किन्नौर जिला के कल्पा में न्यूनतम तापमान 1.4 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गया है। इसके अलावा मनाली में न्यूनतम तापमान 2.2 डिग्री सैल्सियस है। सुंदरनगर में 2.6, भुंतर में 2.8 ऊना में 5.5, कांगड़ा में 7.6, मंडी में 4.1, हमीरपुर में 4.9, बिलासपुर में 7.0, चम्बा में 5.6, रिकांगपिओं में 4.2 डिग्री डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गया है।

पहाड़ों से अधिक सर्दी मैदानी जिलों में
हिमाचल में पहाड़ों से ज्यादा सर्दी मैदानी जिलों में पड़ रही है। प्रदेश में अधिक गर्म तापमान के लिए जाने जाने वाले बिलासपुर, हमीरपुर, मंडी और ऊना जैसे शहरों में न्यूनतम तापमान राजधानी शिमला से भी कम चल रहा है। विभाग के अनुसार कि प्रदेश के मैदानी इलाकों में इन दिनों सुबह के समय कोहरा गिरने से ठंड बढ़ रही है। ऐसे में सुबह और शाम के समय लोगों को यहां ठंड के प्रकोप का सामना करना पड़ रहा है।

दिसम्बर के पहले सप्ताह भी बर्फ बारी के नहीं आसार  
हिमाचल में आने वाले एक हफ्ते तक मौसम साफ  रहने वाला है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अधिकारियों के अनुसार दिसम्बर पहले सप्ताह धूप खिलने के आसार हैं। इस दौरान प्रदेश में कहीं भी बारिश व बर्फबारी के आसार नहीं हैं। धूप खिलने से दिनभर जहां मौसम साफ  बना रहेगा, तो वहीं सुबह और शाम के समय ठंड का प्रकोप जारी रहेगा।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!