हत्या के मामले में संलिप्त जेल में सजा काट रहे कैदी की आई.जी.एम.सी. में मौत

Edited By Kuldeep, Updated: 28 Nov, 2022 08:22 PM

shimla murder prisoner i g m c  death

शिमला में एक कैदी की मौत का मामला सामने आया है। कैदी की आई.जी.एम.सी. में उपचार के दौरान मौत हुई है। यह 54 वर्षीय कैदी गीता राम शिमला के घणाहट्टी का रहने वाला था। यह हत्या के मामले में संलिप्त था और कैथू जेल में सजा काट रहा था।

शिमला (जस्टा): शिमला में एक कैदी की मौत का मामला सामने आया है। कैदी की आई.जी.एम.सी. में उपचार के दौरान मौत हुई है। यह 54 वर्षीय कैदी गीता राम शिमला के घणाहट्टी का रहने वाला था। यह हत्या के मामले में संलिप्त था और कैथू जेल में सजा काट रहा था। कुछ दिन पहले छाती में दर्द की वजह से उसे आई.जी.एम.सी. में भर्ती किया गया था। बताया जा रहा है कि सोमवार सुबह 10 बजे आई.जी.एम.सी. में उसने दम तोड़ दिया। पुलिस की प्राथमिक जांच में कैदी की बीमारी की वजह से मौत हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही इस मामले में कुछ कहा जा सकता है। बता दें कि पुलिस ने गीताराम को साल 2021 में मारपीट के दौरान एक व्यक्ति की हत्या मामले में गिरफ्तार किया था। इस मामले में अभी पुलिस की जांच जारी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!