Himachal: देवभूमि हुई शर्मशार, राजधानी में 2 ब​​च्चियों से दुष्कर्म

Edited By Kuldeep, Updated: 13 Jun, 2025 06:50 PM

shimla minor rape

शहर में 2 नाबालिगाओं के साथ दुष्कर्म की 2 वारदातें सामने आई हैं। एक मामला बालूगंज पुलिस थाना के तहत प्रकाश में आया है, जबकि दूसरा मामला महिला पुलिस थाना बीसीएस के तहत दर्ज किया गया है।

शिमला (संतोष): शहर में 2 नाबालिगाओं के साथ दुष्कर्म की 2 वारदातें सामने आई हैं। एक मामला बालूगंज पुलिस थाना के तहत प्रकाश में आया है, जबकि दूसरा मामला महिला पुलिस थाना बीसीएस के तहत दर्ज किया गया है। पुलिस ने दोनों मामले दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। पहले मामले के अनुसार बालूगंज पुलिस थाना में नाबालिग बच्ची का अपहरण करके दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज किया गया है। यह मामला बीएनएस की धारा 137(2), 64 व पोक्सो एक्ट की धारा-4 के तहत दर्ज किया गया है। पुलिस ने इस मामले में अभी तक किसी प्रकार की विस्तृत जानकारी सांझा नहीं की है और इसे गोपनीय रखा गया है।

उधर, दूसरे मामले के तहत महिला थाना बीसीएस में एक युवक पर नाबालिग लड़की के साथ बार-बार शारीरिक शोषण करने का आरोप लगा है। इसे लेकर पीड़ित की मां ने पुलिस में शिकायत दी है। शिकायतकर्त्ता ने बताया कि यूपी निवासी आरोपी लगातार उसकी नाबालिग बेटी के साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाता रहा है। पीड़ित की मैडीकल जांच करवाई जा रही है और पुलिस ने बीएनएस की धारा 64(2)(एम), 65(1) और पोक्सो एक्ट की धारा-6 के तहत मामला दर्ज किया है।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!