Shimla: HRTC के 8,500 पैंशनरों को 3 फीसदी DA जारी, उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने दिए निर्देश

Edited By Kuldeep, Updated: 04 Nov, 2026 09:09 PM

shimla hrtc da released

एचआरटीसी के करीब 8,500 पैंशनरों को सरकार ने 3 प्रतिशत डीए जारी करने का फैसला लिया है।

शिमला (राजेश):  एचआरटीसी के करीब 8,500 पैंशनरों को सरकार ने 3 प्रतिशत डीए जारी करने का फैसला लिया है। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने रामपुर से लौटते ही अधिकारियों के साथ बैठक कर इस संबंध में आवश्यक निर्देश जारी किए। सरकार के इस कदम से लंबे समय से डीए का इंतजार कर रहे पैंशनरों को कुछ राहत मिली है, हालांकि उनकी 8 प्रतिशत डीए की मांग अभी भी पूरी नहीं हुई है। एचआरटीसी पैंशनरों के लंबित वित्तीय भुगतान को लेकर पिछले काफी समय से मामला गर्माया हुआ था।

बकाया राशि और अन्य मांगों को लेकर पैंशनर आंदोलन की तैयारी में थे। इसी बीच उपमुख्यमंत्री ने अधिकारियों को पैंशनरों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल करने के निर्देश दिए। बैठक में निगम कर्मचारियों के वेतन और पैंशन का भुगतान सुनिश्चित करने के साथ-साथ लंबित चिकित्सा बिलों का निपटारा करने पर भी जोर दिया गया। अधिकारियों को पैंशन से जुड़े लंबित मामलों और चिकित्सा बिलों का चरणबद्ध तरीके से भुगतान करने के निर्देश दिए गए हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!