Shimla: प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने 12 स्टोन क्रशरों की बिजली काटने के दिए आदेश

Edited By Kuldeep, Updated: 09 Nov, 2026 07:01 PM

shimla stone crushers power cut

हिमाचल प्रदेश राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने पर्यावरणीय नियमों की अनदेखी व अनिवार्य अनुमति के बिना संचालित हो रहे 12 स्टोन क्रशरों के खिलाफ कार्रवाई की है।

शिमला (भूपिन्द्र): हिमाचल प्रदेश राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने पर्यावरणीय नियमों की अनदेखी व अनिवार्य अनुमति के बिना संचालित हो रहे 12 स्टोन क्रशरों के खिलाफ कार्रवाई की है। इसके तहत बोर्ड ने जिला कांगड़ा के 10 व जिला मंडी के 2 स्टोन क्रशर के बिजली काटने के आदेश जारी किए हैं। साथ ही संबंधित क्रशर संचालकों को उत्पादन बंद करने और जैनरेटर अथवा ऊर्जा के किसी अन्य स्राेत से भी इकाइयों का संचालन नहीं करने के निर्देश दिए हैं।

कुछ दिन पहले भी बोर्ड ने जिला सोलन व कांगड़ा के 13 स्टोन क्रशरों पर कार्रवाई की थी। बोर्ड की ओर से जारी कार्यालय आदेशों के अनुसार 12 स्टोन क्रशरों में से जिला कांगड़ा में इंदौरा के 5, देहरा, फतेहपुर, जयसिंहपुर के 1-1 व नूरपुर के 2 तथा जिला मंडी में करसोग व चच्योट स्थित 1-1 स्टोर क्रशर के बिजली काटने के आदेश दिए गए हैं। इन आदेशों के तहत संबंधित विद्युत मंडलों के अधिशासी अभियंताओं को तत्काल बिजली आपूर्ति बंद करने को कहा गया है।

बोर्ड के अनुसार इनमें से कुछ स्टोन क्रशर की संचालन संबंधी सहमति समाप्त हो चुकी थी, इसके बावजूद भी ये इकाइयां बिना अनिवार्य अनुमति के संचालित की जा रही थीं। वहीं कुछ स्टोन क्रशर के निरीक्षण में कन्वेयर बैल्ट और धूल पैदा करने वाली मशीनों को पूरी तरह से ढकने, पानी के छिड़काव की व्यवस्था, धूल रोकने वाली दीवार और सीसीटीवी कैमरों सहित कई कमियां पाई गईं। बोर्ड ने जल अधिनियम 1974 की धारा 33-ए और वायु अधिनियम 1981 की धारा 31-ए के तहत कार्रवाई की है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!