Edited By Kuldeep, Updated: 27 May, 2026 05:14 PM

एचआरटीसी में नई इलैक्ट्रिक बसों के पहुंचने का इंतजार अब खत्म हो गया है। प्रदेश भर में डिपुओं में नई इलैक्ट्रिक बसों की पहली खेप पहुंच गई है। पहली खेप में 90 बसें हिमाचल पहुंची हैं।
शिमला (राजेश): एचआरटीसी में नई इलैक्ट्रिक बसों के पहुंचने का इंतजार अब खत्म हो गया है। प्रदेश भर में डिपुओं में नई इलैक्ट्रिक बसों की पहली खेप पहुंच गई है। पहली खेप में 90 बसें हिमाचल पहुंची हैं। बसों की अंतिम जांच प्रकिया जारी है और निगम प्रबंधन की टीम बसों की जांच कर रही है। बसों की जांच पूरी होने के बाद ये बसें विभिन्न डिपुओं को भेजी जाएगी। जानकारी के अनुसार आगामी 10 दिनों में प्रदेश के डिपुओं में नई इलैक्ट्रिक बसें पहुंचेगी। वहीं डिपुओं को बसेें भेजने से पहले बसों का प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह बसों का शुभारंभ करेंंगे। पिछले कई महिनों से बसों का आने का इंतजार किया जा रहा था। ऐसे मेें पहली खेप पहुंची है। प्रदेश में नई ई-बसों का ट्रायल भी जारी है।
प्रदेश भर के डिपुओं में नई ई-बस का ट्रायल हो चुका है। वहीं जिला शिमला में यह ट्रायल होना बाकी है। ट्रायल प्रकिया पूरी होने से बसें को डिपुओं तक पहुंचाने का कार्य शुरू होगा। नई इलैक्ट्रिक बसें पुरानी नीली बसों से अलग हैं, जहां इनका रंग भी अब हरा है वहीं सीटों में बदलाव किया गया है और इन्हें आरामदायक बनाया गया है, ताकि यात्री आरामदायक सफर कर सकें। वहीं कंपनी ने बसों की एक बार चार्ज करने पर 180 किलोमीटर तक चलने का दावा किया है, जिसकी जांच निगम की टीम ट्रायल में कर रही है।
प्रदेश में बसों की कमी होगी पूरी, कई रूट हैं प्रभावित
प्रदेश भर में बसों की कमी चल रही है, खास कर लोकल रूटों पर बसों की कमी खल रही है। बसों को क्लब कर चलाया जा रहा है। ऐसे में नई इलैक्ट्रिक बसें आने सेे प्रदेश में बसों की कमी पूरी होगी और जिन रूटों पर बसों को भेजने के लिए इंतजार करना पड़ता था, उन रूटों पर समय पर बसें भेजी जाएगी। शिमला के डिपुओं सहित प्रदेश के अधिकतर डिपुओं में बसों की कमी रहती है। वहीं निगम प्रबंधन द्वारा डीजल बसों की भी खरीद की जा रही है। इन बसों की खरीद के बाद निगम में बसों की कमी पूरी होगी।
प्रदेश भर में ई-बसों के संचालन को 35 चार्जिंग स्टेशन तैयार
प्रदेश भर में ई-बसों के बेहतरीन संचालन को लेकर एचआरटीसी ने 35 ई-चार्जिंग स्टेशन तैयार कर दिए हैं। इन चार्जिंग स्टेशनों मेें चार्जिंग प्वाइंट लग गए हैं, जिनमें बसें चार्ज होंगी। वहीं 21 अन्य ई-चार्जिंग स्टेशन के लिए टैंडर प्रकिया पूरी की गई है। प्रदेश भर में निगम 80 चार्जिंग स्टेशन स्थापित करेगा। यह पूरी प्रकिया 3 चरणों में पूरी होगी। ये सभी ई-चार्जर फास्टिंग चार्जर होंगे, जिनमें बसें जल्द चार्ज होंगी।
एचआरटीसी उपाध्यक्ष अजय वर्मा का कहना है कि एचआरटीसी की 297 ई-बसों में से 90 बसें प्रदेश में पहुंच गई हैं। बसों की फाइनल जांच प्रकिया जारी है। इस प्रकिया के पूरी होने के बाद बसों को प्रदेश के भर के डिपुओं में भेजा जाएगा। बसों का शुभारंभ मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू करेंगे। प्रदेश भर के डिपुओं में नई ई-बस का ट्रायल हो चुका है। कुछेक डिपुओं में ट्रायल बाकी है। वहीं अन्य ई-बसें भी जल्द हिमाचल पहुंचेंगी। प्रदेश के हर जिला व क्षेत्र में लोगों को बस सुविधा मिलेगी।