Shimla: हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में आज हो सकते हैं ये अहम फैसले

Edited By Kuldeep, Updated: 22 Oct, 2024 11:28 AM

shimla cabinet meeting

हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक मंगलवार को सचिवालय में आयोजित होगी। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में होने वाली कैबिनेट बैठक में विभिन्न सरकारी विभागों में रिक्त पड़े हुए पदों को भरने की स्वीकृति दी जा सकती है।

शिमला (राक्टा): हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक मंगलवार को सचिवालय में आयोजित होगी। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में होने वाली कैबिनेट बैठक में विभिन्न सरकारी विभागों में रिक्त पड़े हुए पदों को भरने की स्वीकृति दी जा सकती है। सूचना के अनुसार सचिवालय के शिखर सम्मेलन हाल में होने वाली मंत्रिमंडल बैठक के लिए 25 से अधिक एजैंडा आइटम कैबिनेट शाखा के पास पहुंच गई हैं। कैबिनेट बैठक में होम स्टे नीति पर मोहर लग सकती है।

सूचना के अनुसार होम स्टे संचालकों को नि:शुल्क बिजली-पानी के दायरे से बाहर करने के साथ उन्हें कमरों के किराए तय करने की छूट दी जा सकती है। इसके अतिरिक्त वन मित्रों की भर्ती के नियम भी तय हो सकते हैं। प्रदेश हाईकोर्ट के आदेशानुसार भर्ती के लिए रखे 10 अंकों के साक्षात्कार को हटाया जाएगा। इसके साथ ही प्रदेश के 5 ग्रीन कोरिडोर पर 41 स्थानों पर चार्जिंग स्टेशन से लेकर कई तरह की सुविधाओं को स्वीकृति मिल सकती है। पीपीपी मोड पर प्रदेश के 5 स्थानों पर ऑटोमैटिक टैस्टिंग सैंटर स्थापित किए जाने पर भी मोहर लग सकती है।

इसी तरह पशुपालन विभाग में अनुबंध पर सेवाएं दे रहे 280 कर्मियों को वन टाइम छूट देने का प्रस्ताव मंत्रिमंडल के सामने आ सकता है। इस संबंध में मंत्रिमंडलीय उप-समिति ने पशुपालन विभाग के इन कर्मियों को छूट प्रदान का प्रस्ताव मंत्रिमंडलीय बैठक में आने की संभावना है। इसके साथ ही कैबिनेट की बैठक में कॉलेज टीचरों को भी शिक्षक पुरस्कार देने के प्रस्ताव पर चर्चा हो सकती है। अभी तक स्कूली अध्यापकों को ही यह पुरस्कार दिया जाता है। इसी तरह शिक्षकों और स्कूली बच्चों को विदेश के दौरे पर भेजने के प्रस्ताव पर भी चर्चा हो सकती है।

प्रियंका वाड्रा के नामांकन में शामिल होंगे सीएम
मुख्यमंत्री सुक्खू कैबिनेट बैठक के बाद मंगलवार दोपहर 3 बजे शिमला से दिल्ली के लिए रवाना होंगे। इसके बाद वह दिल्ली आईजीआई एयरपोर्ट से करीब रात 7 बजे कालीकट इंटरनैशनल एयरपोर्ट के लिए उड़ान भरेंगे। बुधवार सुबह सीएम वायनाड जाएंगे। यहां वह कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के नामांकन में शामिल होंगे। गौर हो कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा बुधवार को वायनाड संसदीय क्षेत्र से नामांकन दाखिल करेंगी। इस मौके पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, सांसद सोनिया गांधी सहित कांग्रेस के अन्य वरिष्ठ नेता एवं पार्टी शासित राज्यों के मुख्यमंत्री भी मौजूद रहेंगे।

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!