Shimla: हार पर आत्ममंथन, जीत का सम्मान, मिलकर होगा प्रदेश का समान विकास : विक्रमादित्य

Edited By Kuldeep, Updated: 01 Jun, 2026 10:59 PM

shimla state equitable development

जनता का जनादेश सर्वोपरि है और कांग्रेस उसका सम्मान करती है। जहां जीत मिली है वहां जश्न मनाया जाएगा और जहां हार मिली है, वहां आत्ममंथन किया जाएगा। दोनों के बीच संतुलन बनाकर कांग्रेस पार्टी आगे बढ़ेगी।

शिमला (राक्टा): जनता का जनादेश सर्वोपरि है और कांग्रेस उसका सम्मान करती है। जहां जीत मिली है वहां जश्न मनाया जाएगा और जहां हार मिली है, वहां आत्ममंथन किया जाएगा। दोनों के बीच संतुलन बनाकर कांग्रेस पार्टी आगे बढ़ेगी। लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने सोमवार को सचिवालय में नगर निगम और पंचायती राज चुनावों के परिणामों पर प्रतिक्रिया देते हुए यह बात कही। उन्होंने मीडिया से अनौपचारिक बातचीत में कहा कि पालमपुर नगर निगम चुनाव में कांग्रेस का प्रदर्शन बेहतर रहा लेकिन सोलन, मंडी और धर्मशाला में पार्टी अपेक्षित परिणाम हासिल नहीं कर सकी। इन क्षेत्रों में जहां कमियां रही हैं, उनका गहन विश्लेषण और आत्ममंथन किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस हार से सबक लेने और संगठन को मजबूत करने में विश्वास रखती है। पार्टी यह जानने का प्रयास करेगी कि किन कारणों से कुछ नगर निगमों में अपेक्षित प्रदर्शन नहीं हो पाया और भविष्य में उन कमियों को कैसे दूर किया जाए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सामूहिक नेतृत्व और सामूहिक जिम्मेदारी के साथ आगे बढ़ेगी। मंत्री ने कहा कि नगर निगमों और अन्य स्थानीय निकायों में चुने गए प्रतिनिधियों के साथ सरकार सकारात्मक सोच के साथ काम करेगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!