भेड़ बकरियों को लग गई अंजान बीमारी, डिस्पेंसरी में नहीं मिला कोई

Edited By prashant sharma, Updated: 15 Oct, 2021 12:40 PM

sheep goats got unknown disease no one was found in the dispensary

चंबा जिले के अंतर्गत पड़ने वाली ग्राम पंचायत गान में इन दिनों भेड़ पालकों के सामने एक नई मुसीबत आन खड़ी हो चुकी है। ग्राम पंचायत गान के रहने वाले भेड़ पालकों की भेड़ बकरियों को बहुत ही अजीब बीमारी ने घेर रखा है।

डलहौजी (शमशेर महाजन) : चंबा जिले के अंतर्गत पड़ने वाली ग्राम पंचायत गान में इन दिनों भेड़ पालकों के सामने एक नई मुसीबत आन खड़ी हो चुकी है। ग्राम पंचायत गान के रहने वाले भेड़ पालकों की भेड़ बकरियों को बहुत ही अजीब बीमारी ने घेर रखा है। जिससे यह भेडपालक बेहद चिंतित है। इस बीमारी को लेकर ग्रामीणों ने बताया कि इनके यहां करीब दो हजार के करीब भेड़ बकरियां है,जोकि बीमार पड़ चुकी है। और उनकी देखरेख,दवाई दारू देने वाला कोई भी नही है। 

इन भेड़ पलकों का कहना है कि हमारे इस गांव में करीब 25, सौ से भी ऊपर भेड़ बकरियां है तथा इनमे लगभग 1800 सौ भेड़ बकरियां बहुत बीमार पड़ चुकी है। इन लोगों ने बताया कि इनकी दवा दारू को लेकर हम लोग डिस्पेंसरी भी गए पर वहां कोई नहीं मिला। इन लोगों ने पशु पालन विभाग पर आरोप लगाते हुए कहा क सरकार द्वारा खोली गई अधिकतर डिस्पेंसरी में न तो जानवरों को देखने वाला कोई डॉक्टर होता है और न ही कंपोडर और तो और न ही इन सरकारी हस्पताल में कोई दवाई जानवरों को खिलाने को मिलती है। इनका यह भी कहना है कि इन जानवरों के हस्पताल में जो कोई भी सरकारी नोकरी करता है वह काम धंधा तो करते नही सिर्फ मजे करने के लिए ही नौकरी को करते है। 

हालंकि यह मामला काफी संगीन था और इस मामले की जानकारी हेतु हमारी टीम उपनिदेशक प्रसार सुशील संदल के कार्यालय पहुंची। उनको जब इस बात का पता चला तो उन्होंने तुरंत अपने विभाग की टीम को उस जगह के लिए रवाना करने के आदेश दिए जहां पर वह भेड़ बकरियां बीमार थी। इसी बीच उपनिदेशक ने हमारी मीडिया को आश्वाशन भी दिया कि हमारी टीम आज शाम तक इसकी विस्तृत रिपोर्ट दे देगी जोकि आपके पास पहुंचा दी जायेगी।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!