स्कूटी पर ले जा रहे थे नशे की बड़ी खेप, नाके पर चढ़े पुलिस के हत्थे

Edited By Vijay, Updated: 20 Sep, 2019 10:41 PM

sawdust recovered from scooty riders

डमटाल पुलिस ने मोहटली रैम्प के पास गुप्त सूचना के आधार पर लगाए गए नाके के दौरान स्कूटी सवार 2 युवकों से चूरा-पोस्त (भुक्की) बरामद कियाग है। डीएसपी साहिल अरोड़ा ने बताया कि डमटाल पुलिस थाना के प्रभारी हरीश गुलेरिया ने टीम सहित डमटाल के मोहटली रैम्प...

डमटाल (कालिया): डमटाल पुलिस ने मोहटली रैम्प के पास गुप्त सूचना के आधार पर लगाए गए नाके के दौरान स्कूटी सवार 2 युवकों से चूरा-पोस्त (भुक्की) बरामद कियाग है। डीएसपी साहिल अरोड़ा ने बताया कि डमटाल पुलिस थाना के प्रभारी हरीश गुलेरिया ने टीम सहित डमटाल के मोहटली रैम्प में नाका लगाया था।

इस दौरान छन्नी बेली की तरफ से आई एक स्कूटी को रोककर पुलिस द्वारा तलाशी ली गई तो स्कूटी सवार 2 युवकों अनिल कुमार निवासी छन्नी बेली व सरिंद्र कुमार निवासी धक्का कालोनी तहसील इंदौरा से 4 किलो 964 ग्राम चूरा-पोस्त (भुक्की) बरामद किया गया। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर मामला दर्ज किया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!