लाहौल-स्पीति: धुंधी पुल के पास हिमस्खलन से बंद हुई सड़क, एसपी ने लोगों से की ये अपील

Edited By Vijay, Updated: 17 Mar, 2024 11:43 PM

road blocked by avalanche near dhundi bridge

जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति के धुंधी पुल के पास हिमस्खलन के कारण सड़क अवरुद्ध हो गई है। एसपी लाहौल-स्पीति मयंक चौधरी ने यह जानकारी दी है।

कुल्लू (संजीव जैन): जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति में हुई बर्फबारी के बाद अब हिमस्खलन की घटनाएं सामने आ रही हैं। ताजा मामले के अनुसार धुंधी पुल के पास हिमस्खलन हुआ है, जिसके कारण सड़क यातायात के लिए अवरुद्ध हो गई है। एसपी लाहौल-स्पीति मयंक चौधरी ने यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि हिमस्खलन के कारण इस सड़क मार्ग पर रात के समय यातायात संचालन संभव नहीं है। उन्होंने आम जनमानस से अपील की है कि हिमस्खलन के कारण यह सड़क मार्ग काफी जोखिम भरा हो गया है इसलिए रात के समय इस सड़क मार्ग पर सफर न करें।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

    Trending Topics

    IPL
    Royal Challengers Bengaluru

    190/9

    20.0

    Punjab Kings

    184/7

    20.0

    Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

    RR 9.50
    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!