टाइलों से भरा ट्राला पलटा, चालक ने कूद कर बचाई जान

Edited By kirti, Updated: 01 Jul, 2019 11:39 AM

road accident

रविवार सुबह धारकांशी में चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर टाइलों से भरा एक ट्राला सड़क पर पलट गया। गनीमत रही कि ट्राला चालक ने सही समय पर ट्राले से कूदकर अपनी जान बचा ली। जानकारी के अनुसार ट्राला कीरतपुर से बिलासपुर की तरफ जा रहा था। इस दौरान...

बिलासपुर : रविवार सुबह धारकांशी में चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर टाइलों से भरा एक ट्राला सड़क पर पलट गया। गनीमत रही कि ट्राला चालक ने सही समय पर ट्राले से कूदकर अपनी जान बचा ली। जानकारी के अनुसार ट्राला कीरतपुर से बिलासपुर की तरफ जा रहा था। इस दौरान धारकांशी के पास उतराई में जाते समय एक तीखे मोड़ पर ट्राले ने ब्रेक छोड़ दी। ट्राला चालक ने सूझबूझ से ट्राले को पहाड़ी से टकरा दिया और खुद ट्राले से कूदकर गया, वहीं हादसे के बाद उच्च मार्ग के दोनों तरफ लंबा जाम लगना शुरू हो गया और दोनों तरफ करीब 3 से 4 किलोमीटर तक वाहनों की कतारें लग गईं। इसके चलते कई पर्यटक जाम में फंसे रहे।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!