Edited By Kuldeep, Updated: 04 Nov, 2026 08:48 PM

खाद्य सुरक्षा विभाग ने बुधवार को बंजार में मिठाइयों के 12 सैंपल लिफ्ट किए। यह सैंपल जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे जाएंगे।
कुल्लू (शम्भू): खाद्य सुरक्षा विभाग ने बुधवार को बंजार में मिठाइयों के 12 सैंपल लिफ्ट किए। यह सैंपल जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे जाएंगे। रिपोर्ट आने के बाद आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। खाद्य सुरक्षा अधिकारी खेम सिंह के नेतृत्व में टीम ने बंजार में शक्करपारा, जलेबी, पकौड़ा, पिन्नी, मेसु, खोया बर्फी, बेसन बर्फी, रसगुल्ला, मिल्क केक, सोन पापड़ी, पंजीरी लड्डू, ड्राई फ्रूट्स व बेसन लड्डू के सैंपल लिए। विभाग ने पिछले दिनों कुल्लू के ढालपुर, शास्त्रीनगर, बंदरोल व रामशिला सहित अन्य क्षेत्रों में सैंपल भरे थे। विभाग के असिस्टैंट कमिश्नर अनिल शर्मा ने बताया कि आने वाले दिनों में भी विभाग की कार्रवाई जारी रहेगी।