बबेली कैंप के पास ब्यास नदी में पलटी राफ्ट, महिला पर्यटक की मौत

Edited By Vijay, Updated: 20 May, 2023 05:30 PM

raft overturns in beas river death of female tourist

हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां राफ्ट पलटने से एक महिला पर्यटक की मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार जिला मुख्यालय के समीप बबेली कैंप के पास राफ्ट पलटने से यह घटना घटी। पुलिस के अनुसार राफ्ट को घटना के दौरान चला रहे...

कुल्लू (संजीव/शम्भू): हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां राफ्ट पलटने से एक महिला पर्यटक की मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार जिला मुख्यालय के समीप बबेली कैंप के पास राफ्ट पलटने से यह घटना घटी। पुलिस के अनुसार राफ्ट को घटना के दौरान चला रहे व्यक्ति के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है। घटना के दौरान राफ्ट में 5 लोग सवार थे। इस दौरान अन्य लोगों को बचा लिया गया लेकिन 65 वर्षीय महिला की नदी में डूबने से मौत हो गई।  मृतक महिला की पहचान शालिनी प्रभाकर कोहले पत्नी नीलेश प्रभाकर कोहले निवासी साइदम बी 7 अकुड़ी पुणे महाराष्ट्र के रूप में हुई है जोकि परिवार सहित कुल्लू-मनाली घूमने आई हुई थी।

घटना के दौरान अन्य राफ्ट भी ब्यास की जलधारा पर आगे बढ़ रहीं थीं। जैसे ही यह राफ्ट पलटी तो अन्य राफ्ट को भी उनके काइक पास ले गए व बचाव कार्य शुरू किया। इस दौरान ब्यास नदी में डूबी महिला को निकाल कर तुरंत कुल्लू अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जांच मुख्य आरक्षी राम चंद्र कर रहे हैं। एसपी साक्षी वर्मा ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि घटना के पीछे रहे कारणों की जांच की जा रही है और राफ्ट को भी कब्जे में ले लिया गया है।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!