जनसेवा के लिए समर्पित सर्व कल्याणकारी ट्रस्ट अब अंतरराष्ट्रीय सहयोग से आयोजित करेगा निशुल्क मेडिकल कैंप: अभिषेक राणा

Edited By Swati Sharma, Updated: 21 May, 2026 03:35 PM

sarva kalyankari trust president abhishek rana

Hamirpur News : सर्व कल्याणकारी ट्रस्ट द्वारा राष्ट्रीय परिषद OISCA एवं ALAR in India के समन्वय से आगामी 31 मई 2026 को जिला नागरिक अस्पताल, मुरादाबाद (उत्तरप्रदेश) में एक विशाल निशुल्क मेडिकल कैंप आयोजित किया जा रहा है। यह शिविर एम्स ऋषिकेश के...

Hamirpur News : सर्व कल्याणकारी ट्रस्ट द्वारा राष्ट्रीय परिषद OISCA एवं ALAR in India के समन्वय से आगामी 31 मई 2026 को जिला नागरिक अस्पताल, मुरादाबाद (उत्तरप्रदेश) में एक विशाल निशुल्क मेडिकल कैंप आयोजित किया जा रहा है। यह शिविर एम्स ऋषिकेश के अध्यक्ष डॉ. राज बहादुर के कुशल मार्गदर्शन में आयोजित होगा, जिसमें AIIMS ऋषिकेश की विशेषज्ञ टीम द्वारा पांच विशेष ओपीडी सेवाएं दी जाएंगी।

इस अवसर पर ट्रस्ट के अध्यक्ष अभिषेक राणा ने कहा कि सर्व कल्याणकारी ट्रस्ट पिछले 25 वर्षों से मानव सेवा और जनकल्याण के कार्यों में निरंतर सक्रिय है। ट्रस्ट द्वारा हिमाचल प्रदेश के दूरदराज और दुर्गम क्षेत्रों तक भी निशुल्क मेडिकल कैंप पहुंचाए गए हैं, जिनसे हजारों लोगों को लाभ मिला है। उन्होंने कहा कि ट्रस्ट को उसके उत्कृष्ट जनकल्याणकारी कार्यों और मानव सेवा के लिए लंदन ऑक्सफोर्ड में भी अंतरराष्ट्रीय सम्मान प्राप्त हो चुके हैं। यह पूरे हिमाचल प्रदेश के लिए गर्व का विषय है कि समाजसेवा के क्षेत्र में ट्रस्ट को वैश्विक स्तर पर पहचान मिल रही है।

'अब जापान की संस्था OISCA के सहयोग से भी मेडिकल कैंप किए जा रहे आयोजित'

अभिषेक राणा ने बताया कि अब जापान की संस्था OISCA के सहयोग से भी मेडिकल कैंप आयोजित किए जा रहे हैं, ताकि अधिक से अधिक जरूरतमंद लोगों तक विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाई जा सकें। उन्होंने कहा कि इस कैंप में मरीजों को निशुल्क जांच और दवाइयों की सुविधा दी जाएगी तथा जिन मरीजों को ऑपरेशन या विशेष उपचार की आवश्यकता होगी, उनका खर्च ट्रस्ट स्वयं वहन करेगा और जरूरत पड़ने पर एम्स में  उपचार करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि सर्व कल्याणकारी ट्रस्ट आगे भी “नर सेवा नारायण सेवा” के संकल्प के साथ जनसेवा के कार्यों को निरंतर जारी रखेगा।

प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें  
 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!