मातम में बदली हिमाचल की ट्रिप, दोस्तों की आंखों के सामने ब्यास नदी में डूबा पंजाब का युवक

Edited By Vijay, Updated: 19 May, 2026 07:43 PM

phagwara youth drowns in beas river at rakkar himachal

हिमाचल प्रदेश के पुलिस जिला देहरा के अंतर्गत थाना रक्कड़ क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहां ऐतिहासिक कालेश्वर महादेव मंदिर के समीप ब्यास नदी में डूबने से पंजाब के एक 19 वर्षीय युवक की जान चली गई।

रक्कड़ (आनंद): हिमाचल प्रदेश के पुलिस जिला देहरा के अंतर्गत थाना रक्कड़ क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहां ऐतिहासिक कालेश्वर महादेव मंदिर के समीप ब्यास नदी में डूबने से पंजाब के एक 19 वर्षीय युवक की जान चली गई। मृतक की पहचान विशाल (19) पुत्र स्वर्गीय विजय मांझी के रूप में हुई है। वह पंजाब के जिला कपूरथला में तहसील फगवाड़ा के भगतपुरा का निवासी था। मिली जानकारी के अनुसार विशाल अपने 8 अन्य दोस्तों के साथ कालेश्वर महादेव मंदिर घूमने और दर्शन करने के लिए आया था। इसी दौरान सभी युवक गर्मी से राहत पाने के लिए ब्यास नदी में नहाने उतर गए।

बताया जा रहा है कि नदी के एक हिस्से में पानी कम था, जिसके चलते विशाल आसानी से नदी पार करके दूसरी तरफ पहुंच गया, लेकिन जब वह वापस लौट रहा था तो अचानक उसका पैर गहरे पानी में चला गया और वह डूबने लगा। अपने साथी को नदी में डूबता देख दोस्तों में चीख-पुकार मच गई और उन्होंने शोर मचाना शुरू कर दिया। युवकों का शोर सुनकर आसपास मौजूद स्थानीय लोग तुरंत मदद के लिए दौड़े। लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद विशाल को नदी से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

हादसे की सूचना मिलते ही रक्कड़ थाना प्रभारी इल्मदीन अपनी पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने तुरंत शव को अपने कब्जे में लिया। पुलिस जिला देहरा के एसपी मयंक चौधरी ने इस दुखद घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने देहरा अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद उसे अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया है। इस घटना के बाद मृतक के परिवार और दोस्तों में भारी मातम है।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!