मुख्यमंत्री ने न्यायमूर्ति मेहर चंद महाजन की प्रतिमा का अनावरण किया

Edited By PTI News Agency, Updated: 05 Jan, 2023 06:54 PM

pti himachal pradesh story

शिमला, पांच जनवरी (भाषा) हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बृहस्पतिवार को धर्मशाला के खनियारा में देश के पूर्व प्रधान न्यायाधीश न्यायमूर्ति मेहर चंद महाजन की प्रतिमा का अनावरण किया और उन्हें देश का सच्चा देशभक्त बताया।

शिमला, पांच जनवरी (भाषा) हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बृहस्पतिवार को धर्मशाला के खनियारा में देश के पूर्व प्रधान न्यायाधीश न्यायमूर्ति मेहर चंद महाजन की प्रतिमा का अनावरण किया और उन्हें देश का सच्चा देशभक्त बताया।

सुक्खू ने प्रतिमा का अनावरण करने के बाद सभा को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘न्यायमूर्ति महाजन एक सच्चे देशभक्त थे और उनकी प्रतिमा हमें राष्ट्र के लिए उनके योगदान की याद दिलाएगी और मुझे आशा है कि हम सभी उनकी विरासत से प्रेरित होंगे।’’
उन्होंने कहा कि यह गर्व की बात है कि जब राज्य अस्तित्व में भी नहीं आया था, तब इस धरती का यह सपूत इतने ऊंचे पद पर आसीन हुआ था।

सुक्खू ने न्यायमूर्ति महाजन द्वारा शुरू किए गए सामाजिक कार्यों और उस विरासत की सराहना की जिसे न्यायमूर्ति महाजन के पोते विवेक महाजन ने सीआईआई-एमसीएम, बहु-कौशल प्रशिक्षण संस्थान के माध्यम से आगे बढ़ाया है।

यह संस्थान धर्मशाला और आसपास के क्षेत्रों के युवाओं को कौशल प्रशिक्षण प्रदान कर रहा है।

कार्यक्रम के दौरान विवेक महाजन ने ट्रस्ट द्वारा की जा रही विभिन्न गतिविधियों से मुख्यमंत्री को अवगत कराया।



यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!