Una: 1 किलो 5 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार 3 आरोपी कोर्ट में पेश, 7 मई तक पुलिस रिमांड पर भेजा

Edited By Vijay, Updated: 03 May, 2026 07:40 PM

police remand to the accused arrested with heroin

हिमाचल प्रदेश में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एसटीएफ नारकोटिक्स कांगड़ा की टीम ने शनिवार रात को बड़ी सफलता हासिल की थी। रविवार को संतोषगढ़ पुलिस चौकी के पुलिस अधिकारियों ने तीनों आरोपियों को अदालत में पेश किया....

संतोषगढ़ (मनीश): हिमाचल प्रदेश में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एसटीएफ नारकोटिक्स कांगड़ा की टीम ने शनिवार रात को बड़ी सफलता हासिल की थी। रविवार को संतोषगढ़ पुलिस चौकी के पुलिस अधिकारियों ने तीनों आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें 7 मई तक रिमांड पर भेज दिया गया है। मामले की आगे की जांच जारी है और पुलिस इस नैटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी हुई है।

गौरतलब है कि टीम ने संतोषगढ़-नंगड़ा सड़क पर नाका लगाकर 3 युवकों को 1 किलो 5 ग्राम चिट्टे (हैरोइन) के साथ गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सर्वजीत सिंह (28) पुत्र संतोख सिंह निवासी अप्पर देहलां, गुरमुख सिंह (40) पुत्र नारायण दास निवासी बरनोह और रमन कुमार (41) पुत्र छजू राम निवासी समूर कलां के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रेनू कुमारी के नेतृत्व में एसटीएफ नारकोटिक्स कांगड़ा की एंटी-चिट्टा टीम को गुप्त सूचना मिली थी। इसी आधार पर टीम ने संतोषगढ़-नंगड़ा सड़क पर नाका लगाया हुआ था। इस दौरान टाहलीवाल की ओर से आ रही गाड़ी को शक के आधार पर रोका गया।

जब पुलिस टीम ने गाड़ी की तलाशी ली तो आरोपियों से चिट्टे के 15 पैकेट बरामद हुए। सभी पैकेटों का वजन करने पर कुल 1 किलो 5 ग्राम नशीला पदार्थ पाया गया। एसटीएफ नारकोटिक्स कांगड़ा की टीम ने मौके पर ही तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और देर रात तक कानूनी कार्रवाई करते हुए बाद में तीनों आरोपियों को पुलिस चौकी संतोषगढ़ के सुपुर्द कर दिया था।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!