Edited By Swati Sharma, Updated: 24 Oct, 2026 10:02 AM

Hamirpur News : विद्युत उपकेंद्र मट्टनसिद्ध की सहायक अधिशाषी अभियंता वंदना शर्मा ने बताया कि 25 अक्टूबर को उपकेंद्र में आवश्यक मरम्मत कार्य के कारण कई क्षेत्रों में सुबह 10 से सायं 5 बजे तक बिजली बंद रहेगी।
Hamirpur News : विद्युत उपकेंद्र मट्टनसिद्ध की सहायक अधिशाषी अभियंता वंदना शर्मा ने बताया कि 25 अक्टूबर को उपकेंद्र में आवश्यक मरम्मत कार्य के कारण गांव भिड़ा, कोहली, गुलेला, कल्लर, साई, धरोग, कैहडरू, समराला, गाहलिया, धरनासी, टिक्कर, चौकी कनकरी, मट्टनसिद्ध, डुग्घा कलां, डुग्घा खुर्द, लालड़ी, बारल, लाहड़, जसौर, पंजाली, दुगनेड़ी, दोसड़का, बरोहा, औद्योगिक क्षेत्र, बड़ू, स्वाहल, भाटी, मोहीं, कथाल, बेला जमली, घनाल, अणु कलां, प्रताप गली और आस-पास के अन्य क्षेत्रों में सुबह 10 से सायं 5 बजे तक बिजली बंद रहेगी।
उधर, विद्युत उपमंडल लंबलू के सहायक अभियंता ऋषि धीमान ने बताया कि 25 अक्टूबर को लाइनों की आवश्यक मरम्मत के चलते गांव हलाणा, छत्तर, कोहली, डोडरू, जोल कसीरी और अन्य गांवों में भी सुबह 9 से सायं 6 बजे तक बिजली बंद रहेगी।
प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें