पुलिस ने गुप्त सूचना पर खेत में मारा छापा, शराब की खेप बरामद

Edited By Vijay, Updated: 26 Feb, 2021 04:04 PM

police recovered consignment of liquor from field

सदर थाना पुलिस ने खेत में छापा मारकर शराब की खेप बरामद की है। मुखबिर की सूचना पर उक्त कार्रवाई की गई है। शराब को कब्जे में लेकर आरोपी के विरूद्ध आगामी कार्रवाई अमल लाई जा रही है। जानकारी के अनुसार सदर थाना में तैनात एसआई राजेंद्र कुमार की अगुवाई में...

बिलासपुर (प्रकाश): सदर थाना पुलिस ने खेत में छापा मारकर शराब की खेप बरामद की है। मुखबिर की सूचना पर उक्त कार्रवाई की गई है। शराब को कब्जे में लेकर आरोपी के विरूद्ध आगामी कार्रवाई अमल लाई जा रही है। जानकारी के अनुसार सदर थाना में तैनात एसआई राजेंद्र कुमार की अगुवाई में एक टीम गश्त के दौरान जबली में मौजूद थी। इसी दौरान उसे मुखबिर से सूचना मिली की मानवा गांव निवासी एक व्यक्ति अवैध रूप से शराब बेचने का धंधा करता है और वीरवार रात को उसने खेत में भारी मात्रा में शराब को उतारा है। पुख्ता सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने खेत में छापा मारा और वहां से अवैध रूप से रखी देसी शराब की 180 बोतलें बरामद कीं। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की पुष्टि एसपी दिवाकर शर्मा ने की है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!