हिमाचल में स्कूटी सवार पुलिस कांस्टेबल से मारपीट, वीडियो वायरल होने के बाद आरोपी गिरफ्तार

Edited By Swati Sharma, Updated: 05 Jun, 2026 05:21 PM

police constable on a scooter assaulted in himachal

हिमाचल डेस्क : हिमाचल प्रदेश के पांवटा क्षेत्र में 'रोड रेज' की एक घटना में ड्यूटी पर तैनात पुलिस कांस्टेबल के साथ कथित तौर पर मारपीट की गई। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।अधिकारियों के अनुसार, यह घटना बुधवार दोपहर की है, जब राज्य पुलिस की...

हिमाचल डेस्क : हिमाचल प्रदेश के पांवटा क्षेत्र में 'रोड रेज' की एक घटना में ड्यूटी पर तैनात पुलिस कांस्टेबल के साथ कथित तौर पर मारपीट की गई। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

अधिकारियों के अनुसार, यह घटना बुधवार दोपहर की है, जब राज्य पुलिस की छठी 'इंडियन रिजर्व बटालियन' (आईआरबीएन) में तैनात कांस्टेबल राजेश चिंता दोपहर का भोजन करने के लिए बाहर जा रहे थे। इसी दौरान एक तेज रफ्तार वाहन चालक ने गलत तरीके से उनकी स्कूटर से आगे निकलने का प्रयास किया। जब उन्होंने वाहन चालक को रुकने का इशारा किया, तो वह आक्रामक हो गया और बहस करने लगा और उनसे कथित तौर पर मारपीट भी की। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इस वीडियो में कथित तौर पर दिख रहा है कि कांस्टेबल वहां से जाने का प्रयास कर रहा है, जबकि हमलावर उसे जबरन पीछे खींचता है और दोनों के बीच हाथापाई होती है। हमलावर ने कांस्टेबल का हेलमेट भी पकड़कर खींचा, जिससे इस विवाद के दौरान कांस्टेबल का स्कूटर जमीन पर गिर गया।

आरोपी गिरफ्तार

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) योगेश रोल्टा ने शुक्रवार को बताया कि कांस्टेबल की लिखित शिकायत के बाद भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की प्रासंगिक धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की पहचान उत्तर प्रदेश के सहारनपुर निवासी फरमान के रूप में हुई है, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में जांच जारी है। आरोपी सिरमौर जिले के पांवटा उपमंडल में स्थित एक निजी कंपनी में सुरक्षा ठेकेदार के रूप में काम करता है।

भाजपा ने लगाया ये आरोप

इस घटना पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रदेश भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) मीडिया समन्वयक करण नंदा ने 'कहा कि पार्टी राज्य में बिगड़ती कानून-व्यवस्था की स्थिति को लेकर मुखर रही है। उन्होंने कहा, ''जब राज्य में पुलिस ही सुरक्षित नहीं है, तो आम जनता की दुर्दशा की कल्पना की जा सकती है।'' नंदा ने कांग्रेस नेताओं पर अपराधियों को संरक्षण देने का आरोप लगाते हुए दावा किया कि मौजूदा कांग्रेस सरकार के तहत राज्य में सड़कों पर मारपीट की घटनाएं रोज की बात होती जा रही हैं और बंदूक संस्कृति का चलन बढ़ रहा है।

प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें  
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!