Sirmaur: नशे के कारोबार का पर्दाफाश, खेत में अफीम पौधे और कमरे से भुक्की की खेप बरामद...तस्कर गिरफ्तार

Edited By Vijay, Updated: 02 Apr, 2026 04:37 PM

police action against drugs

सिरमौर जिले में नशे के खिलाफ पुलिस का प्रहार लगातार जारी है। इसी कड़ी में पुलिस थाना माजरा की टीम ने एक गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए अफीम की अवैध खेती और नशे की खेप का भंडाफोड़ किया है।

पांवटा साहिब (कपिल): सिरमौर जिले में नशे के खिलाफ पुलिस का प्रहार लगातार जारी है। इसी कड़ी में पुलिस थाना माजरा की टीम ने एक गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए अफीम की अवैध खेती और नशे की खेप का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने पांवटा साहिब उपमंडल के तहत आते पुरूवाला में छापेमारी कर एक तस्कर को अफीम के पौधों और 1.106 किलोग्राम भुक्की (चूरा पोस्त) के साथ गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार माजरा पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि क्षेत्र में नशे का अवैध कारोबार चल रहा है। इस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने गांव पुरूवाला कांशीपुर में दबिश दी। तलाशी के दौरान पुलिस ने आरोपी गुलशेर (56) पुत्र अलाहुद्दीन की जमीन से अफीम के 25 हरे पौधे बरामद किए। जब पुलिस ने आरोपी के रिहायशी कमरे की तलाशी ली तो वहां से 1.106 किलोग्राम भुक्की (चूरा पोस्त) भी बरामद हुई।

पुलिस ने तुरंत नशे की खेप को कब्जे में लेकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी गुलशेर के खिलाफ पुलिस थाना माजरा में मादक पदार्थ अधिनियम की धारा 15 और 18 के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आगामी जांच शुरू कर दी है।

मामले की पुष्टि एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने की है। उन्होंने बताया कि जिले में अफीम और भांग की अवैध खेती करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस एक विशेष अभियान के तहत ऐसे ठिकानों का पता लगा रही है, ताकि नशे के अवैध धंधे पर पूरी तरह से अंकुश लगाया जा सके। एसपी के अनुसार सिरमौर जिला को नशा मुक्त करने के लिए तस्करों के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें


 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!