Edited By Swati Sharma, Updated: 09 May, 2026 12:15 PM

HP Panchayat Election 2026 : हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में जिला परिषद चुनावों का बिगुल बजते ही 'दाना घाटों' वार्ड हॉट सीट बन गया है। दरअसल, यहां मुकाबला राजनीतिक विचारधारा के साथ-साथ पारिवारिक रिश्तों के बीच भी है। भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस...
HP Panchayat Election 2026 : हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में जिला परिषद चुनावों का बिगुल बजते ही 'दाना घाटों' वार्ड हॉट सीट बन गया है। दरअसल, यहां मुकाबला राजनीतिक विचारधारा के साथ-साथ पारिवारिक रिश्तों के बीच भी है। भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस ने इस वार्ड से रिश्ते में दादी और पोती को एक-दूसरे के खिलाफ चुनावी मैदान में उतारा है, जिससे मुकाबला बेहद रोमांचक हो गया है।
दोनों प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र किए दाखिल
शुक्रवार को संगड़ाह स्थित एसडीएम कार्यालय में दोनों प्रत्याशियों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए। दोनों ही प्रत्याशी हरिपुरधार क्षेत्र के टिकरी डसाकना गांव से संबंध रखती हैं। अंकिता ठाकुर भाजपा के दिवंगत दिग्गज नेता सहिराम ठाकुर की पोती और बलबीर ठाकुर की पुत्री अंकिता ठाकुर बीटेक और एमबीए शिक्षित हैं। भाजपा ने उनकी शिक्षा और युवा ऊर्जा पर भरोसा जताते हुए उन्हें पहली बार चुनावी रण में उतारा है। वहीं, राधा चौहान रिश्ते में अंकिता की दादी लगने वाली कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़ रही हैं। वे अपने लंबे सामाजिक अनुभव और क्षेत्र में अपनी गहरी पकड़ के दम पर जीत का दावा कर रही हैं।
चढ़ा सियासी पारा
एक ही परिवार की दो महिलाओं के आमने-सामने होने से क्षेत्र का सियासी पारा चढ़ गया है। अब यही चर्चा हो रही है कि जीत का सेहरा किसके सिर बंधेगा। नामांकन प्रक्रिया पूरी करने के बाद दोनों प्रत्याशियों ने अपने समर्थकों के साथ घर-घर जाकर जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि इस वार्ड में मुकाबला काफी कड़ा होने वाला है।
प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें