समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत वितरित किए फोन

Edited By prashant sharma, Updated: 25 Feb, 2022 04:09 PM

phones distributed under samagra shiksha abhiyan

समग्र शिक्षा हिमाचल प्रदेश सरकार के सौजन्य से जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान डाईट की तरफ से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कन्या सुल्तानपुर में 10 दिव्यांग बच्चों को स्मार्टफोन एक दिव्यांग बच्चे को कान की मशीन वितरित की गई।

कुल्लू (दिलीप) : समग्र शिक्षा हिमाचल प्रदेश सरकार के सौजन्य से जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान डाईट की तरफ से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कन्या सुल्तानपुर में 10 दिव्यांग बच्चों को स्मार्टफोन एक दिव्यांग बच्चे को कान की मशीन वितरित की गई। इस दौरान जिला परियोजना अधिकारी चांद किशोर, प्रधानाचार्य प्रेम ठाकुर, जिला समन्वयक समावेशी शिक्षा सुरेंद्र कुमार व विशेष शिक्षिकाओं अश्विना, हिमानी उपस्थित थे। प्रधानाचार्य चांद किशोर व समन्वयक सुरेंद्र कुमार ने बताया कि समग्र शिक्षा की तरफ से दिव्यांग बच्चों को बहुत सी सुविधाएं दी जा रही है। चाहे वह शिक्षा वात हो या परीक्षाओं की बात हो हिमाचल प्रदेश शिक्षा बोर्ड द्वारा परीक्षा से संबंधित जो भी सुविधाएं आने वाली परीक्षाओं में इन दिव्यांग बच्चों को प्रदान की जाएगी। उसके बारे में विस्तृत जानकारी दी गई स्थानीय पाठशाला के प्रधानाचार्य प्रेम ठाकुर ने भी इन बच्चों की हौसला अफजाई की।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!