उटपुर के लोगो ने थामा भाजपा का दामन

Edited By prashant sharma, Updated: 12 Apr, 2021 05:06 PM

people of utpur joined bjp

कांग्रेस पार्टी एवं सुजानपुर विधायक राजेंद्र राणा से मोहभंग करते हुए रोजाना दर्जनों कार्यकर्ता भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो रहे हैं। इसी कड़ी में सोमवार को ग्राम पंचायत उटपुर के दर्जनों कार्यकर्ता कांग्रेस छोड़ भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए...

हमीरपुर (राजीव): कांग्रेस पार्टी एवं सुजानपुर विधायक राजेंद्र राणा से मोहभंग करते हुए रोजाना दर्जनों कार्यकर्ता भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो रहे हैं। इसी कड़ी में सोमवार को ग्राम पंचायत उटपुर के दर्जनों कार्यकर्ता कांग्रेस छोड़ भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के निवास स्थान समीरपुर में तमाम लोगों ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। पूर्व मुख्यमंत्री ने शामिल हुए सभी लोगों को भारतीय जनता पार्टी का पटका पहनाते हुए पार्टी में शामिल किया और उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी। सोमवार को सुजानपुर भाजपा मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र ठाकुर, महिला मोर्चा अदुक्षा अर्चना चैहान, प्रधान ग्राम पंचायत सुभाष चंद्र, बूथ अध्यक्ष केशव सिंह, बीएलए विजय चैहान, बीडीसी सदस्य सुनील कुमार की अध्यक्षता में युवा कार्यकर्ता रवि कुमार,  सुखदेव, विक्रम सिंह, रविंद्र कुमार, सतीश कुमार, रमेश, सतीश कुमार आदि ने भारतीय जनता पार्टी जॉइन की। शामिल हुए सभी कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में कहा कि विश्व की सबसे बड़ी पार्टी भारतीय जनता पार्टी का सदस्य बनकर वह अपने आपको गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। कांग्रेस पार्टी को छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने का उनका खुद का फैसला है इसका मुख्य कारण लगातार कांग्रेस पार्टी में उनकी हो रही अनदेखी है। आने वाले चुनावों में भारतीय जनता पार्टी के साथ पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल को विधानसभा चुनावों में विजयी बनाएंगे। शामिल हुए सभी कार्यकर्ताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री से आगामी विधानसभा चुनाव लड़ने का आग्रह किया।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!